
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर राज्य के लिए वायरस से बचने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए ताकि यह वायरस ज्यादा न फैल सके।
हमारे देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ वैक्सीन, कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) बीते 16 जनवरी से एमरजेंसी इस्तेमाल के लिए लॉन्च हो चुकी है। वर्तमान में लाखों लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। जब से हमारे देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अभियान (Vaccination Drive) चला है तब से सभी को इस संक्रमण से जीतने की उम्मीद मिल गई है। लोग कहीं न कहीं यह समझ रहे हैं कि जैसे और बीमारियों में वैक्सीन लगने के बाद रोग से मुक्ति मिल जाती है ठीक उसी तरह कोरोना के संदर्भ में भी होने वाला है। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी तमाम सावधानियां बरतने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि COVID-19 के लिए वैक्सीन लगने के बाद भी इम्युनिटी को बढ़ने में कम से कम 3 हफ्ते लगते हैं। इसलिए कोरोना का टीका लगने के बाद भी मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
इंग्लैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर जोनाथन वान-टैम ने भी चेतावनी दी कि अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जिससे यह पता चले कि वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित व्यक्ति और लोगों को संक्रमण नहीं फैला सकता है। प्रोफेसर वान-टैम ने यह भी कहा कि भले ही किसी ने कोरोना का टीका लिया हो या नहीं, लेकिन नेशनल गाइडलाइंस को पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए। वैक्सीन लेने के बाद कम से कम 3 सप्ताह तक सावधानी बरती चाहिए।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने का जश्न मनाना बिल्कुल बनता है लेकिन घर पर रहें, शांत रहे, सब्र रखें और एनएचएस (NHS) का समर्थन करें क्योंकि कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका रोल करना जारी रखता है। UK हेल्थ सेक्रेटरी का कहना है कि वैक्सीन वितरण अभियान के तहत देशभर में जो काम चल रहा है वह प्रसंशनीय है। कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और हर किसी को टीका लगाना चाहिए। लेकिन किसी भी रूप में गाइडलाइन का पालन करें। यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित व्यक्ति दूसरों को कोरोना नहीं फैला सकता है। इसलिए वैक्सीन लेने के बाद भी नियमों का पालन करें। वैक्सीन लेने के करीब 3 हफ्ते बाद इम्युनिटी बूस्ट होती है।