Vaccination After Covid-19 Infection: कोविड संक्रमण से रिकवरी के बाद कोरोना वैक्सीन की 1 खुराक ही है काफी, ICMR का बयान

आईसीएमआर (ICMR) ने एक स्टडी के आधार पर बयान दिया है कि ऐसे लोग जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण (people with Covid history) हो चुका है उन्हें कोरोना वैक्सीन की 2 नहीं बल्कि केवल एक डोज़ लेना ही पर्याप्त है। (ICMR On Vaccination After Covid-19 Infection)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 31, 2021 10:08 PM IST

Vaccination After Covid-19 Infection: कोरोना वायरस से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव को लगातार तेज़ी देने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल देश में कोविशील्ड और कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। देश में ज़्यादातर लोगों को उनकी पहली खुराक मिल चुकी है और वैक्सीन का दूसरा डोज़ भी आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रदान किया जा चुका है।  वहीं, इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानि आईसीएमआर (Indian Council of Medical Research) ने एक स्टडी के आधार पर बयान दिया है कि ऐसे लोग जिन्हें कोरोना वायरस संक्रमण (people with Covid history) हो चुका है उन्हें कोरोना वैक्सीन की 2 नहीं बल्कि केवल एक डोज़ लेना ही पर्याप्त है। (ICMR On Vaccination After Covid-19 Infection In Hindi)

क्यों कोविड वैक्सीन की एक ही खुराक है काफी ?

गौरतलब है कि, ये दोनों वैक्सीन्स स्वदेश में उत्पादित हैं। जहां, कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institutes Of India) द्वारा किया गया है वहीं कोवैक्सिन (Covaxin) का निर्माण भारत बायोटेक (Bharat Biotech) द्वारा किया जा रहा है। इन दोनों ही वैक्सीन की 2-2 खुराकें लोगों को लगायी जा रही हैं। अपनी स्टडी में आईसीएमआर (ICMR Study) ने कहा है कि, कोविड-19 संक्रमित लोगों में कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccination in people with covid-19 history) की एक खुराक मिलने के बाद ही आवश्यक मात्रा में एंटीबॉडी रिस्पॉन्स मिलता है।

दरअसल, इस स्टडी में ऐसा कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें पहले ही कोरोना संक्रमण हो चुका है उनके शरीर में कोरोना वैक्सीन की एक ही खुराक के बाद जिस तरह की एंटीबॉडी रिस्पॉन्स (antibody response) उन लोगों के बराबर होती है जिन्हें कोरोना वैक्सीन की 2 खुराकें मिली हैं और जो कोविड संक्रमित नहीं हुए थे।

कोविड-19 संक्रमितों में दिखा बेहतर एंटीबॉडी रिस्पॉन्स

इस स्टडी के लिए फरवरी 2021 से मई 2021 की अवधि में तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई के वैक्सीनेशन केंद्रों में कोवैक्सिन का टीका लगवाने वाले  114 हेल्‍थकेयर प्रोफेशनल्‍स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के रक्त के नमूनों की जांच की गयी। अध्ययन के बाद पाया गया कि वैक्सीन लेने से पहले कोविड-19 इंफेक्शन की चपेट में आ चुके लोगों में वैक्‍सीन लेने के बाद एंटीबॉडी रिस्पॉन्स अन्य लोगों की तुलना में बेहतर थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.