Covid Vaccination for Children: आज से इन देशों में शुरु हो रहा है बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन, फाइजर के वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

यूरोपियन कमीशन ने बीते शुक्रवार को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को ने फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 3, 2021 5:19 PM IST

Vaccinating Children Against Covid-19:कोरोना वायरस संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अब 12 वर्ष से छोटे बच्चों के वैक्सीनेशन को मंज़ूरी मिल चुकी है। सार्स-कोवि-2 के खिलाफ बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यूरोप के कई देशों में आज से कोविड वैक्सीनेशन आरंभ हो रहे हैं। बता दें कि, यूरोपियन कमीशन ने बीते शुक्रवार को 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को ने फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी। गौरतलब है कि यूरोप से पहले अमेरिका और कनाडा जैसे बड़े देशों में फाइज़र की कोरोना वैक्सीन को बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी।

यूरोप के देशों में आज से लगेगी बच्चों को वैक्सीन

मिली जानकारी के अनुसार यूरोपीय संघ के देशों ने अपने क्षेत्र में 12-16 के सभी बच्चों को फाइज़र की कोविड वैक्सीन लगाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि, फाइजर ने मई महीने में कहा था कि उनकी वैक्सीन 12-15 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित है। गौरतलब है कि दुनियाभर में चलाए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रमों में अभी तक केवल वयस्कों को ही वैक्सीन लगायी जा रही थी। पर अब कोविड संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने वैक्सीन्स बच्चों को भी लगाए जाने का फैसला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,

  • इटली (Italy) में 31 मई को फाइजर-बायोएनटेक की कोविड वैक्सीन को अनुमति दे दी गयी। यहां 12-15 आयु वर्ग के बच्चों को यह वैक्सीन लगायी जाएगी।
  • वहीं, लिथुआनिया के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि, इस महीने 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगायी जाएगी।
  • जबकि, जर्मनी में 7 जून से उन सभी बच्चों को वैक्सीन लगायी जाएगी जिनकी उम्र 12-16 वर्ष के बीच है।
  • 7 जून से ही पोलैंड में 12-15 वर्ष के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जाएगी।
  • एक महत्वूर्ण फैसला लेते हुए फ्रांस सरकार ने कहा है कि, जून महीने में 16-18 साल के एज ग्रुप के बच्चों को वैक्सीन मिलेगी। जबकि, 12-15 साल के बच्चों का टीकाकरण स्कूल खुलने के बाद होगा।

भारत में क्या है स्थिति

भारत में भी प्राथमिकता के आधार पहले 60 वर्ष, फिर 45 और ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। जिसके बाद 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन की घोषणा की गयी। फिलहाल देश में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ की अनुमति दी गयी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.