Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

उत्‍तर प्रदेश : योगी ने चिकित्‍सकों से मांगी मरीजों की सुरक्षा की गारंटी

जिस तरह देश की सीमा पर मौजूद जवान हमारी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेता है, ठीक वैसे ही चिकित्सकों को हर मरीज को ठीक करने का जिम्मा लेना होगा। वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

उत्‍तर प्रदेश : योगी ने चिकित्‍सकों से मांगी मरीजों की सुरक्षा की गारंटी
जिस तरह देश की सीमा पर मौजूद जवान हमारी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेता है, ठीक वैसे ही चिकित्सकों को हर मरीज को ठीक करने का जिम्मा लेना होगा। वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। ©Shutterstock.

Written by Editorial Team |Updated : February 27, 2019 7:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर में मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेश्येलिटी ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "जिस तरह देश की सीमा पर मौजूद जवान हमारी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेता है, ठीक वैसे ही चिकित्सकों को हर मरीज को ठीक करने का जिम्मा लेना होगा। वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।"

यह भी पढ़ें - भूल जाते हैं खास चीजें और तारीखें,  कहीं इसकी वजह मीठा खाने की आदत तो नहीं ?

खराब न हो डॉक्‍टरों का व्‍यवहार

Also Read

More News

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं लखनऊ से बैठकर यह सुनता हूं कि कानपुर में डॉक्टरों ने तीमारदारों के साथ मार-पीट की है तो बहुत कष्ट होता है। मैं डॉक्टरों के इस रवैये की निंदा करता हूं।"

यह भी पढ़ें – ये डायट मिस्‍टेक्‍स खराब कर सकती हैं आपका फि‍टनेस प्‍लान

न भागें शहरों की ओर

उन्होंने कहा कि अक्सर डॉक्टर शहर की ओर भागने में लगे रहते हैं। जबकि भारत सरकार ग्रामीण इलाकों में भी डॉक्टरों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्घ कराने के प्रयास में रहती है। फिर भी ग्रामीण इलाकों में डॉक्टर एक महीने जाते हैं और दो महीने की छुट्टी लेकर बैठ जाते हैं। योगी ने यह भी माना कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी है। जो चिकित्सक वहां तैनात किए जाते हैं वो रुकना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, बस उस पैसे का सही से उपयोग होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - भोजन की गुणवत्‍ता तय करने के लिए रेलवे करेगा बार कोडिंग

बन रहे हैं नए मेडिकल कॉलेज

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में 15 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इसके साथ ही गोरखपुर और रायबरेली में एम्स की ओपीडी की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरठ, प्रयागराज व झांसी में सुपर स्पेश्येलिटी ब्लॉक बनकर तैयार हैं।

About the Author

... Read More