
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2021 10:49 AM IST
Uttar Pradesh Viral Fever: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज़ी से फैले बुखार ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गौरतलब है कि राज्य में डेंगू जैसे लक्षणों वाला यह वायरल बुखार बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। वायरल बुखार के कारण बच्चों की मौत के मामलों की जांच के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ( NCDC ) के डॉक्टरों की टीम एक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश भेजी गयी है। गौरतलब है कि बीते 10 से 12 दिनों में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में इस वायरल बुखार के कारण 35 बच्चों और 6 वयस्कों की मृत्यु हो गयी है। (Uttar Pradesh Viral Fever In Hindi)

इस बुखार के प्रारंभिक लक्षणों में तेज बुखार और लो प्लेटलेट काउंट जैसी समस्याएं हैं, डेंगू में भी इस तरह के लक्षण दिखायी देते हैं इसीलिए, इसे डेंगू से जोड़कर देखा जा रहा। इसके साथ अधिकारी ने अन्य बीमारियों की संभावना को ध्यान में रखते हुए डेंगू और कोविड-19 (Covid-19 testing) टेस्ट कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी सोमवार को जिले में मरीजों का दौरा किया।
जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने प्रकोप के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 6 सितंबर तक बंद रखा जाएगा। सोमवार रात जारी अपने आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि यह सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा।
उन्होंने कथित तौर पर कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization) की एक टीम ने उन्हें बताया कि यह डेंगू रक्तस्रावी बुखार या डीएचएफ (dengue hemorrhagic fever ) हो सकता है। डीएचएफ एक गंभीर और घातक बीमारी है जिसमें ब्लड प्लेटलेट काउंट में अचानक और बहुत तेज़ी से की आती है। जिसके कारण मसूड़ों से खून बहने लगता है। (Uttar Pradesh Viral Fever)
(आईएएनएस)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.