Uttar Pradesh School Reopening: उत्‍तर प्रदेश में 1 सिंतबर से खुलने वाले हैं स्‍कूल, जानिए कौन सी क्‍लास तक के स्‍कूल खुलेंगे

एक बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखकर 1 सितंबर से कक्षा 6ठीं से 8वीं तक के स्‍कूल खोले जा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 12, 2021 11:22 AM IST

कोरोना की दूसरी लहर लगभग खत्‍म हो चुकी है लेकिन तीसरी लहर का खतर बना हुआ है। कुछ एक्‍सपर्ट दावा कर रहे हैं कि कोरोना की तीसरी लहर सिंतबर महीने में आ सकती है तो कुछ का कहना है कि तीसरी लहर आने की बहुत कम संभावना है। क्‍योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले में गिरावट दर्ज की जा रही है इसलिए देश के कई राज्‍यों में स्‍कूल खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसी कतार में उत्‍तर प्रदेश भी शामिल होने वाला है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) 1 सिंतबर से स्‍कूल खोलने (Uttar Pradesh School Reopening) का विचार बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्‍य में 1 सिंतबर से कक्षा 6-8 तक की क्‍लासेस शुरू हो सकती हैं। यूपी में ऊपरी कक्षा यानी 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 16 अगस्त से खोलने के आदेश पहले ही जारी किये जा चुके हैं। साथ ही अब छोटी कक्षाओं के बच्‍चों को भी स्‍कूल बुलाने की तैयारी चल रही है।

एक बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि वर्तमान स्थिति को देखकर 1 सितंबर से कक्षा 6ठीं से 8वीं तक के स्‍कूल खोले जा सकते हैं। इस बैठक में यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सुरेश खन्‍ना और मेडिकल एजूकेशन मिनिस्‍टर जय प्रताप सिंह भी शामिल थे। कुछ समय पहले जब कोरोना केसेसे में जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई थी तो योगी सरकार ने स्‍कूल, कॉलेज और विश्‍वविद्यालयों को खोलने की बात कही थी। सरकार 16 अगस्‍त से 12वीं तक की कक्षाओं को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने का ऐलान कर चुकी है।

Chief Minister Yogi Adityanath

स्‍कूलों में कोरोना गाइडलाइन को लेकर मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जूनियर हाईस्कूलों में 6वीं से 8वीं तक की कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू कर दी जाए। यदि सब ठीक रहा तो 1 सिंतबर से यूपी के स्‍कूलों में पहले की तरह पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सरकार के अनुसार स्‍कूलों में हर कीमत पर कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन किया जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.