मंदिर हो या मस्जिद अब एक वक्त पर सिर्फ 5 लोगों को ही मिलेगी एंट्री , योगी सरकार ने लिया सख्त फैसला

uttar pradesh corona news : योगी सरकार ने देर रात समीक्षा बैठक के बाद ये फैसला लिया है कि अब से सभी धार्मिक स्थलों पर एक वक्त में सिर्फ 5 लोगों को जाने की अनुमति होगी। जानिए क्या है योगी सरकार का नया फरमान।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 11, 2021 1:22 PM IST

Uttar pradesh corona news : पूरे देश में एक बार से कोरोना की लहर चल पड़ी है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली, मध्य प्रदेश और भी कई राज्यों में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh corona news) में भी शनिवार को 4,059 नए मामले सामने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 16,690 हो गई है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों फिर चाहे वो मंदिर हो या फिर मस्जिद सभी जगहों पर एक बार में केवल 5 लोगों को ही प्रवेश देने का फैसला किया है।

योगी सरकार ने उठाया सख्त फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते दिन 4,059 नए मामले सामने के बाद देर रात एक समीक्षा बैठक की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एक धार्मिक स्थल पर एक समय में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। बता दें कि इस सप्ताह मंगलवार से नवरात्रि और बुधवार से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, जिसके मद्देनजर ये सख्त फैसला उठाया गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए स्पेशल अस्पताल

वहीं राजधानी लखनऊ के सरकारीअस्पतालों में बेड की भारी कमी के मद्देनजर सरकार ने इन 3 अस्पतालों

एरा मेडिकल कॉलेज

टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज

इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज

, को समर्पित कोविड सुविधाओं में बदलने का फैसला भी लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को तत्काल रू से कम से कम 2,000 आईसीयू बेड की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया है। ये आदेश एक सप्ताह के भीतर ही अमल में लाया जाएगा।

बलरामपुर में शुरू हुआ कोविड अस्पताल

बता दें कि रविवार से बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड वाली कोविड सुविधा भी शुरू हो गई है। इसी के साथ जिला मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है कि जिले के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो।

पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,52,879 नए मामले दर्ज होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को मामलों की संख्या बढ़कर 1,33,58,805 पर पहुंच गई है। वहीं इसी अवधि में 839 मौतें होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 1,69,275 पर पहुंच गया है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,08,087 होने के बाद भारत अब दुनिया का चौथा सबसे बुरी तरह कोरोना प्रभावित देश बन गया है। इसी बीच 90,584 मरीज ठीक भी हुए हैं, इससे अब तक बीमारी से उबरे लोगों की कुल संख्या 1,20,81,443 और रिकवरी दर 90.44 प्रतिशत हो गई है।

इतने लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 1,20,81,443 नमूनों का परीक्षण किया गया है। अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 25,66,26,850 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 35,19,987 लोगों को टीकाकरण होने के बाद अब तक कुल 10,15,95,147 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

इन राज्यों में काफी तेजी से बढ़े हैं मामले

बता दें कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source