Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

देश में इस राज्य ने जारी की Monkeypox Virus को लेकर एडवाइजरी! इन लोगों पर रखी जाएगी खास नजर

संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निदेशक ने गुरुवार को सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें मंकीपॉक्स संक्रमण से संबंधित नियमों का पालन करने के बारे में कहा गया था।

देश में इस राज्य ने जारी की Monkeypox Virus को लेकर एडवाइजरी! इन लोगों पर रखी जाएगी खास नजर
Anyone Can Get Monkeypox, Precautions Are A Must

Written by Jitendra Gupta |Published : May 28, 2022 11:00 AM IST

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसके मद्देनजर भारत में भी विदेशों से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ के सभी अस्पतालों को लक्षण वाले मरीजों पर बारीकी से नजर रखने का निर्देश दिया है। संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निदेशक ने गुरुवार को सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें मंकीपॉक्स संक्रमण से संबंधित नियमों का पालन करने के बारे में कहा गया था।

लखनऊ ने जारी की एडवाइजरी

लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर में सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेजों से ये कहा गया है कि संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग ने एडवाइजरी जारी की है और सभी अस्पतालों को इसे मानना होगा, जिसमें मरीजों की जांच, उन्हें अलग रखने और नमूने का संग्रह शामिल है।

भारत में फिलहाल कोई मामला नहीं

लखनऊ के सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि भारत में अभी तक मंकीपॉक्सका कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन राज्य के स्वास्थ्य विभाग से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें हम हमारे सभी डॉक्टर्स से सतर्क रहने को कह रहे हैं। एडवाइजरी में डॉक्टर्स को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ आने वाले मरीज, खासकर जो विदेश की यात्रा कर लौटे हों उनके प्रति अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।

Also Read

More News

दिशा-निर्देशों का होगा पालन

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हम मरीजों की स्क्रीनिंग पहले से ही कर रहे हैं। फिलहाल हम मंकीपॉक्स के लिए विशेष विस्तृत दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं और उनका पालन किया जाएगा।

इन देशों में फैला मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स के मामले फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ऑस्ट्रिया, कैनरी आइलैंड, इजरायल और स्विटजरलैंड जैसे नॉन एंडमिक देशों में दर्ज किए गए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन तरीकों से फैलता है मंकीपॉक्स

एक्सपर्ट का कहना है कि मंकीपॉक्स उतना ज्यादा संक्रामक नहीं है। ये वायरस सिर्फ करीबी संपर्क और लंबे वक्त तक संपर्क में रहने से और अक्सर संक्रमित व्यक्तिकी स्किन से स्किन के छूने पर फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ये वायरस आपके लापरवाही की वजह से बहुत जल्दी फै सकता है।

About the Author

... Read More