उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने की कोशिश।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 6, 2018 7:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग जाएगा। पॉलीथिन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। इस पर रोक लगाना जरूरी हो गया था। मुख्यमंत्री ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, "15 जुलाई के बाद प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलीथिन का इस्तेमाल किसी भी स्तर पर न हो। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी होगी।"

योगी सरकार ने 50 माइक्रन से पतली पॉलीथिन को सूबे में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के मुताबिक, यदि कोई नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उस पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी वर्ष 2015 में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में यह लागू नहीं हो पाया।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source