12-14 वर्ष के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए सीएम योगी का खास निर्देश, कहा तेजी से किया जाए टीकाकरण

मुख्यमंत्री योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू की जाए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरते।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 18, 2022 9:58 AM IST

Covid Vaccination Of Kids In UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने राज्य में बच्चों के कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू की जाए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरते।

 UP में 12-14 आयुवर्ग में बच्चों का टीकाकरण कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोविड टीकाकरण अभियान प्रदेश में तेजी से चल रहा है। लेेकिन, इसे और तेज बनाने की दिशा में अधिकारियों को निर्देश आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जाते हैं। बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने के आदेश जारी किए। प्रदेश में 32 करोड़ 09 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18 साल से अधिक आयुकी पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

बूस्टर डोज उपलब्ध कराने पर जोर

वहीं, प्रदेश में अभी भी 12 से 14 साल के बच्चों में बड़ी संख्या अभी टीकाकवर नहीं पा सके हैं। जिसके लिए सीएम ने अधिकारियों को तेजी से टीकाकरण व जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज देने की प्रक्रिया को तेज करें। उन्होंने अधिकारियों को एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे और बूस्टर डोजकी महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को जागरूक करने के आदेश दिए।

बता दें कि, राज्य में एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश बीते 24 घंटों में कुल एक्टिव केस की संख्या 1024 है। अस्पतालों में भर्ती की संख्या न के बराबर है।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source