उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा, सैंपलिंग एवं टेस्टिंग को अभी और मजबूत करने की जरूरत

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सैम्पलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, बचाव और उपचार की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 की सैम्पलिंग करते समय निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन किया जाए, ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति जांच में छूटने न पाए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 27, 2020 12:49 AM IST

Testing of Covid-19 : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सैम्पलिंग, टेस्टिंग, कान्ट्रैक्ट ट्रेसिंग, बचाव और उपचार की व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, उन जिलों में विशेष ध्यान दिया जाए। टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए। कोविड-19 की सैम्पलिंग करते समय निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन किया जाए, ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति जांच में छूटने न पाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा है। वहां चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग एक्सपर्ट की टीम भेजकर सैम्पलिंग, टेस्टिंग (Testing of Covid-19 in hindi) और ट्रीटमेंट व्यवस्था देखें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है मगर यह समय और अधिक सावधान रहने का है। सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरती जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-स्वास्थ्य ने कहा, संक्रमण घटा, अब सावधानी न घटे