... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 16, 2018 11:39 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी में संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है। डॉक्टरों का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
नगराम थाना क्षेत्र के अमावा मुर्तजापुर गांव में अचानक तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दर्जनों बच्चों के ब्लड सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बच्चों की मौत कैसे हुई।
परिजनों का कहना है कि अचानक बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगता है और शरीर नीला पड़ जाता है। गांव के लोगों ने बताया कि बच्चों के शरीर पर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जैसा सांप के काटने पर होता है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि मृत बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock.