Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर्फ इस 1 टाइप की बेरी से आप यूटीआई को दे सकते हैं मात! स्टडी में दावा खाते ही आधा हो जाता है इंफेक्शन

UTI Infection Remedies : आइए जानते हैं यूटीआई के खतरे को कम करने वाली एक ऐसी बेरी के बारे में, जो दवा से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

सिर्फ इस 1 टाइप की बेरी से आप यूटीआई को दे सकते हैं मात! स्टडी में दावा खाते ही आधा हो जाता है इंफेक्शन
सिर्फ इस 1 टाइप की बेरी से आप यूटीआई को दे सकते हैं मात! स्टडी में दावा खाते ही आधा हो जाता है इंफेक्शन

Written by Jitendra Gupta |Updated : April 26, 2023 1:25 PM IST

UTI Infection Remedies : यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), जिसे मूत्र पथ का संक्रमण भी कहते हैं पुरुषों और महिलाओं दोनों को होने वाला एक संक्रमण है, जिसमें पेशाब के साथ जलन, दर्द और रुक-रुक कर पेशाब आने की परेशानी होती है। यूटीआई, महिलाओं को होने वाली एक आम परेशानी है, जो उन्हें कई बार तक दिक्कत देती है। ये उन महिलाओं में ज्यादा आम होता है, जो बढ़ती उम्र के दौर में हैं और कुछ आम कारण भी इस परेशानी का शिकार होते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि अगर इस स्थिति का इलाज न किया जाए तो ये आपको किडनी से जुड़ी परेशानी का शिकार बना सकती है। इसके अलावा ये कई और परेशानियां भी हैं, जो यूटीआई की वजह से हो सकती हैं। आइए जानते हैं यूटीआई के खतरे को कम करने वाली एक ऐसी बेरी के बारे में, जो दवा से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

क्रेनबैरी से कम होगा खतरा

आपने कनफेक्शनरी की दुकान पर क्रेनबैरी का जूस बिकते हुए देखा होगा लेकिन बहुत से लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जानते हैं। इस बेरी में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ महिलाओं में बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों में भी यूटीआई के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

स्टडी में दावा

शोधकर्ताओं ने एक स्टडी की, जिसमें 8857 लोगों से जुड़े करीब 50 ट्रायल की समीक्षा की गई। स्टडी में ये बताया गया कि जूस, टैबलेट और पाउडर के रूप में क्रेनबैरी का सेवन यूटीआई के खतरे को कम करने में प्रभावी है। ऑस्ट्रेलिया की फिलंडर्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जैकलीन स्टीफंस का कहना है कि ये स्टडी क्रेनबैरी उत्पादों के फायदों का पता लगाने के अलग-अलग तरीकों का एक समावेश है, जो महिलाओं के साथ-साथ बच्चों से लेकर बड़ों के लिए फायदेमंद होता है।

Also Read

More News

क्रेनबैरी के फायदे

शोधकर्ताओं ने पाया कि बार-बार इंफेक्शन का शिकार होने वाली महिलाओं में यूटीआई का खतरा एक चौथाई तक कम हो गया। इतना ही नहीं क्रेनबैरी के सेवन से बच्चों में ये खतरा 50 फीसदी तक कम पाया गया है। यूटीआई की दवा-दारू कराने के बाद क्रेनबैरी का सेवन यूटीआई के खतरे को आधे से भी ज्यादा तक कम करने में प्रभावी है।

हो सकते हैं साइड-इफेक्ट

शोधकर्ताओं ने पाया कि अध्ययन के दौरान कुछ लोगों को साइड-इफेक्ट भी हुए, जिसमें सबसे ज्यादा पेट दर्दकी परेशानी भी है। कुछ ट्रायल में क्रेनबैरी की तुलना एंटीबायोटिक और प्रोबायोटिक से भी की गई, जो कि इस उपचार विकल्प को प्रभावी बताता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सभी के लिए फायदेमंद नहीं

क्रेनबैरी का सेवन कुछ लोगों में यूटीआई के खतरे को काफी हद तक कम करने में प्रभावी है लेकिन ये सभी के लिए फायदेमंद है इस बात का पुख्ता सबूत नहीं है। शोधकर्ताओं ने कहा कि क्रेनबैरी के फायदे उम्रदराज लोगों, गर्भवती महिलाओं और ब्लैडर को पूरी तरीके से खाली न कर पाने वाले लोगों में कोई फायदा नहीं देखा गया है।

About the Author

... Read More