होठों पर ट्यूमर के साथ जन्मे बच्चे की हुई सफलता पूर्वक सर्जरी, इस खास टेक्निक का किया गया इस्तेमाल

Tumour from 1 year Old Lips  : बच्चे के होंठों से ट्यूमर निकालने के लिए डॉक्टर द्वारा हार्मोनिक स्केलपेल का इस्तेमाल किया गया। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 31, 2024 11:56 AM IST

Tumour from 1 year Old Lips  : बच्चों के शरीर पर किसी भी तरह के गांठ को लंबे समय तक इग्नोर नहीं करना चाहिए। कई बार छोटे-छोटे गांठ गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें 1 साल के बच्चे के होठों के ट्यूमर की सर्जरी हुई है। दरअसल, लखनऊ में स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआइएमएस) के कुछ डॉक्टर्स द्वारा होठों पर जन्मजात वैस्कुलर ट्यूमर से पीड़ित एक बच्चे का ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन हार्मोनिक स्केलपेल का उपयोग किया गया है। बच्चे की उम्र 1 वर्ष बताई जा रही है।

क्या है हार्मोनिक स्केलपेल? 

यह एक सर्जिकल उपकरण है, जिसका इस्तेमाल टिशू को काटने के लिए किया जाता है। इस उपकरण की मदद से टिश्यूज को एक साथ काटा जा सकता है। डॉक्टर द्वारा पिछले एक साल से इस उपकरण का प्रयोग सर्जरी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

ट्यूमर के साथ हुआ था बच्चे का जन्म

बता दें कि जिस बच्चे की सर्जरी हुई है, वह जन्म के साथ ही ऊपरी होंठ पर एक बड़े वैस्कुलर ट्यूमर के साथ पैदा हुआ था। शुरुआत में ट्यूमर के आकार को कम करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लिया गया है, जिससे कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में एसजीपीजीआइएमएस के डॉक्टर्स से सलाह ली गई।

यहां के डॉक्टर्स की टीम द्वारा होठों पर मौजूद ट्यूमर को हटाने के लिए हार्मोनिक स्केलपेल सर्जरी की सलाह दी गई है। यह एक नवीनतम तकनीक है, जिसकी मदद से सफलता पूर्वक सर्जरी की गई। बता दें कि हार्मोनिक स्केलपेल में 7 मिमी वेसल सीलिंग इंडिकेशन है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source