
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2023 4:38 PM IST
Skincare products can cause cancer: खूश्बूदार परफ्यूम, नेल पॉलिश और शैम्पू का इस्तेमाल करना लड़कियों और महिलाओं को खासा पसंद आता है। वहीं, पुरुषों को स्प्रे और ऑफ्टरशेव लोशन लगाना पसंद आता है। लेकिन, इन चीजों के इस्तेमाल करने से कैंसर भी हो सकता है। एक नयी स्टडी में एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है, जिसके अनुसार नेल पेंट और शैम्पू का इस्तेमाल करते है उन्हें इसकी वजह से कैसर और डायबिटीज जैसी गम्भीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। इस स्टडी के अनुसार शैम्पू और नेल पॉलिश जैसे प्रॉडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स पाए जाते हैं, जो स्किन की अंदरूनी परतों में दाखिल हो जाते है और फेफड़ो, लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचता है। (Skincare products can cause cancer in Hindi)
इस स्टडी के परिणाम एंडोक्राइन सोसायटी के जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म (Endocrine Society's Journal of Clinical Endocrinology & Metabolism) में प्रकाशित किए गए। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स में पाए जाने वाले ये जहरीले केमिकल्स एंडोक्राइन को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं लेकिन, इसके साथ ही ये महिलाओं में डायबिटीज का रिस्क (risk of diabetes in women) भी बढ़ा सकते हैं।
बता दें कि, ये ऐसे केमिकल्स हैं जो प्लास्टिक के डिब्बों, बोतलों और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले पैथलेट्स ( Phthalates) में पाए जाते हैं। ये केमिकल्स बच्चों के खिलौनों और खाने-पीने की चीजों के पैकेट्स में भी पाए गए। वहीं, इससे पहले सामने आयी स्टडीज में दावा किया गया है कि पैथलेट्स के कारण फर्टिलिटी कम होने के साथ-साथ एंडोक्राइन से जुड़े डिसॉर्डर्स (endocrine disorders) जैसे डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है।
स्टडी से जुड़े शोधकर्ताओं का कहना है कि, स्टडी के दौरान यह पाया गया कि, इन पैथलेट्स के कारण महिलाओं में डायबिटीजऔर मेटाबॉलिक डिजिज का खतरा बढ़ सकता है। यह बात भी काफी चिंताजनक है कि लोग रोज़मर्रा की जिंदगी में इस केमिकल के सम्पर्क में लोग आते ही हैं। चूंकि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं इसीलिए इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए।