
Also Read
गर्मियों के मौसम में सूर्य से संबंधी समस्याएं भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समय सूर्य काफी तेज होता है और इसकी यूवी किरणों से हमारी स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य की किरणों से एजिंग के लक्षण, स्किन पर काले दाग धब्बे होना जैसे लक्षण तो दिखते ही हैं लेकिन साथ में सन बर्न भी हो सकता है जो और भी ज्यादा खराब माना जाता है। इन सभी लक्षणों से बचने के लिए सन स्क्रीन का प्रयोग घर से बाहर निकलने से पहले तो जरूर ही करें। हर तीन से चार घंटे में सन स्क्रीन का प्रयोग दुबारा से कर लें। इसके साथ ही हमारी डाइट भी हमें सूर्य की किरणों से बचाने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें सूर्य की किरणों से बचाने वाले पौष्टिक तत्व जैसे बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन आदि हो। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन इस दौरान करना चाहिए।
बीटा कैरोटिन और लाइकोपीन जैसी चीजों के मुख्य स्रोत पपीता, तरबूज, ग्रेप फ्रूट, लाल शिमला मिर्च और टमाटर आदि होते हैं।
एक स्टडी के मुताबिक, 40 ग्राम टमाटर के पेस्ट के साथ अगर 10 हफ्तों तक ऑलिव ऑयल मिला कर प्रयोग किया जायेगा तो सनबर्न की गंभीरता 40% कम हो जायेगी। ऐसा टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन नाम के तत्व के कारण होता है। यह एक एंटी ऑक्सिडेंट होता है जिसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। यह यूवीए और यूवीबी किरणों को अब्जॉर्ब करने में सहायक होता है।
अगर टमाटर और ऑलिव ऑइल के फैन नहीं हैं तो इसकी बजाए दही के साथ तरबूज और पपीते की स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं। स्किन की इंटेग्रिटी बनाए रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्रोतों का प्रयोग किया जा सकता है।