
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 12, 2019 6:24 PM IST
सोडियम के सेवन में रखें सावधानी। © Shutterstock.
सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन सिर चकराने को रोकने में नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा शोधकर्ताओं का कहना है। शोधकर्ताओं ने सोडियम के सेवन की मौजूदा दिशा-निर्देशों को चुनौती दी है। खड़े होने के दौरान चक्कर आना गुरुत्वाकर्षण की वजह से रक्तचाप में गिरावट का नतीजा है और यह वयस्कों में आम बात है।
सोडियम के ज्यादा सेवन को व्यापक तौर पर चक्कर रोकने के उपाय के तौर देखा जाता है, जब बैठने की स्थिति से खड़े होते हैं।
बच्चे खाएंगे अधिक नमक, तो होंगे ये नुकसान
हालांकि, इस सिफारिश के विपरीत बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर (बीआईडीएमसी) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन वास्तव में चक्कर आने को बढ़ा देता है।
बीआईडीएमसी बोस्टन के शोधकर्ता स्टीफेन जुराशेक ने कहा, "हमारा शोध नैदानिक व शोध से जुड़ा है।"
तनाव और क्रोध चुटकी में होगा दूर, जब करेंगे मूर्छा प्राणायाम
जुराशेक ने कहा, "हमारे नतीजे स्वास्थ्य चिकित्सकों को चक्कर आने के सार्वभौमिक इलाज के तौर पर सोडियम के सेवन को बढ़ाने की सिफारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे परिणाम सोडियम व व्यापक रूप से आहार की भूमिका को लेकर अतिरिक्त शोध की जरूरत की बात कहते हैं।"
सोडियम का अधिक सेवन दिल के लिए भी ठीक नहीं
अमेरिका में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोज की जरूरत से दोगुना ज्यादा नमक खाते हैं उसका सीधा असर उनकी उम्र पर पड़ता है और उनको दिल की बीमारियां भी जल्दी होने लगती हैं। अमेरिकी सरकार के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा किए गए शोध की मानें तो अधिक नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जिससे दिल को नुकसान होता है। इस पर काबू करने के लिए यदि नमक की मात्रा कम की जाए तो ब्लड प्रेशर कम हो जाएगा, जिस से दिल का दौरा पड़ने का खतरा और भी बढ़ जाता है।
नमक को ऐसे करेंगे यूज, तो सभी दर्दों से मिलेगा छुटकारा
क्यों सोडियम है खतरनाक
शरीर पर सोडियम और पौटैशियम के असर को समझने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 15 साल तक 12 हजार लोगों पर अध्ययन किया। इस शोध के दौरान 2270 लोगों की मौत दिल के दौरे के कारण हुई या फिर ब्लड क्लॉटिंग के कारण हुई। इस शोध में कहा गया है कि अधिकतर लोग अधिक सोडियम और कम पोटैशियम लेने की गलती करते हैं।
बढ़ता है ब्लड प्रेशर
अधिक सोडियम रक्त संचार बढ़ा देता है जबकि दूसरी तरफ पोटैशियम उसे कम करता है ताकि शरीर का संतुलन बना रहे। अगर शुरू में अधिक नमक का सेवन किया जाये तो ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने के आसार 200 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं।
इनपुट: (आइएएनएस हिंदी)