Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
महाराष्ट्र में 2 अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य नहीं रहेगा बल्कि स्वैच्छिक होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि सरकार ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। फ़िलहाल महाराष्ट्र की जनता अब कोरोना से पहले वाली सामान्य जिंदगी जी सकते हैं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को सर्वसम्मति से आगामी गुड़ी पड़वा, रमजान और भीमराव अंबेडकर की जयंती के भव्य समारोह का मार्ग प्रशस्त करने वाले सभी COVID 19 प्रतिबंधों को हटाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इन सभी प्रतिबंधों में शनिवार को पड़ने वाले गुड़ी पड़वा के दिन से ढील दी जाएगी।
उद्धव ठाकरे ने कहा, 'गुड़ी पड़वा नए साल की शुरुआत है। पुराने को बदलकर नया काम शुरू करने का दिन है। पिछले दो वर्षों से, हमने घातक कोरोनावायरस से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी है, और आज यह संकट खत्म होता जा रहा है। एक नई शुरुआत करने के लिए, आपदा प्रबंधन अधिनियम के साथ-साथ महामारी रोग अधिनियम के तहत कोरोना काल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को गुड़ी पड़वा (2 अप्रैल) से पूरी तरह से हटाया जा रहा है।'
हालांकि ठाकरे ने कहा कि, नागरिकों को मास्क पहनना चाहिए, सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और भविष्य में महामारी के खतरे से बचने के लिए कोरोना के खिलाफ टीका लगवाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य मानदंडों का पालन करते हुए अपना और दूसरों का ख्याल रखने की भी अपील की। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में तत्काल विस्तृत आदेश जारी करने का भी निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने पिछले दो वर्षों से इस वायरस से निपटने में अथक परिश्रम करने वाले राज्य के डॉक्टरों सहित सभी फ्रंटलाइन स्टाफ और सभी नागरिकों को भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार को अटूट समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने दिन-रात कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस, नगर पालिकाओं, राजस्व और ग्रामीण विकास एजेंसियों और समग्र प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उन सभी को धन्यवाद दिया।