
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 25, 2024 4:01 AM IST
Free Covid 19 test in usa: बदलते मौसम के दौरान बढ़ते कोविड 19 इन्फेक्शन के खतरे को देखते हुए अमेरिकी सरकार भी इससे बचाव के तरीकों में जुट गई है। अमेरिकी संघीय सरकार एक बार फिर कोविड टेस्ट करने की तैयारी करने लगी है। जल्दी ही अमेरिका के लोग फ्रीट कोविड 19 टेस्ट किट ऑर्डर कर सकते हैं। यह टेस्ट अमेरिका की हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस (HHS) एजेंसी द्वारा किए जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक घर में चार नेजल स्वैब किट फ्री दी जाएंगी। एसएचएस साल के इस समय में इस प्रोग्राम को फिर से शुरू कर रही है, जिस दौरान कोविड 19 के मामले बढ़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस टेस्ट में वर्तमान कोविड 19 वायरस से स्ट्रेन का भी पता लगाया जा सकेगा।
हालांकि, अभी तक एजेंसी ने इस प्रोग्राम को शुरू करने की तिथि से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। वेबसाइट से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ये टेस्ट सितंबर के अंत तक शुरू हो जाएंगे। हालांकि, अभी भी ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि इन टेस्ट को ऑर्डर कैसे करना है और कौन इन्हें ऑर्डर करने के योग्य माना जाएगा।
अधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के लोग COVIDTests.gov वेबसाइट पर जाकर जल्द ही फ्री कोविड टेस्ट किट ऑर्डर कर सकते हैं। सितंबर के अंत तक ये फ्री टेस्ट किट ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। जिन लोगों को भी कोविड 19 से जुड़े किसी प्रकार के लक्षण हैं या फिर किसी भी तरह का इससे जुड़ा कोई संदेह महसूस हो रहा है, तो वे घर पर बैठे ही टेस्ट कर सकते हैं।
सरकार के इस प्रोग्राम से अमेरिका के लोगों को काफी फायदा हो सकता है, जिससे वे बिना घर से बाहर निकले और स्वास्थ्य से जुड़ी थोड़ी बहुत समस्या होते ही ये टेस्ट कर सकते हैं। साल के इस मौसम के दौरान सबसे ज्यादा लोगों को कोविड की समस्याएं होने लगती हैं और इस दौरान फ्री टेस्ट किट प्रोग्राम शुरू करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।