Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
H5N1 Death in America: एचएमपीवी वायरस के मामलों की रफ्तार थमी ही थी कि अब बर्ड फ्लू (H5N1) ने दुनियाभर में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत दर्ज की गई है। अमेरिका में बर्ड फ्लू से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इसकी पुष्टि सोमवार को लुइसियाना (संयुक्त राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक राज्य) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है। इस घटना ने दुनियाभर में हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने खतरनाक वायरस के तेजी से म्यूटेट होने की चेतावनी भी दी है।
आपको बता दें कि बुजुर्ग को 13 दिसंबर को लुइसियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर बीमारी और बर्ड फ्लू के चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को कुछ गंभीर हेल्थ इश्यूज पहले से थे। बर्ड फ्लू के होने के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद से हेल्थ सिस्टम में हड़कप मंच गया है।
अमेरिका में एच5एन1 से पहली मौत के बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई है। बर्ड फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद, वैज्ञानिकों ने इस वायरस के तेजी से म्यूटेट होने की चेतावनी भी दी है। यानी यह वायरस खुद को बदलकर खतरनाक रूप ले सकता है। यह वायरस तेजी से रंग बदल सकता है। इतना ही नहीं, वैज्ञानिक का कहना है कि एच5एन1 तेजी से फैल सकता है। हालांकि, अभी इस फ्लू से लड़ने के लिए कोई इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वायरस के म्यूटेशन इंसानों में तेजी से फैल सकता है। इतना ही नहीं, यह वायरस महामारी का रूप ले सकता है।
सीडीसी के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में एच5एन1 के 67 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने इस बीमारी को लेकर सतर्कता बढ़ाने की अपील की है।
बर्ड फ्लू, पक्षियों में पाया जाने वाला वायरस है। H5N1 सबसे खतरनाक प्रकार का वायरस है। यह इंसानों में तेजी से फैल सकता है। यह वायरस, संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से फैल सकता है। Avian Influenza (H5N1) संक्रमण के लक्षण फ्लू जैसे ही होते हैं। लेकिन, यह संक्रमण ज्यादा गंभीर हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।