
Also Read
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप हुए कोरोना से संक्रमित, पीएम मोदी ने की ठीक होने की कामना।
Donald Trump Corona Positive: कोरोनावायरस (Coronavirus) किसी को नहीं छोड़ रहा क्या छोटे, क्या बड़े, क्या अमीर क्या गरीब। यहां तक कि अब तो देश-विदेश के कई राजनेता भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। खबर आ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump Health news) ट्रंप भी कोरोना से संक्रमित (COVID-19) हो चुके हैं। अभी वहां चुनाव भी होना है और उससे पहले ही ट्रंप कोविड-19 से पॉजिटिव हो गए। सिर्फ वही नहीं, फर्स्ट लेडी और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बीमार होना, उनके लिए थोड़ी चिंता की बात हो सकती है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आज रात मेरी और मेलानिया की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम बहुत जल्द ही अपनी क्वॉरन्टीन और रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर देंगे।'
Tonight, @FLOTUS and I tested positive for COVID-19. We will begin our quarantine and recovery process immediately. We will get through this TOGETHER!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
व्हाइट हाउस के डॉक्टर के अनुसार, 'डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस के अंदर क्वॉरन्टीन में रहेंगे।' इन दिनों ट्रंप चुनाव को लेकर काफी व्यस्त थे और चुनाव प्रचार का काम जोर-शोर से चल रहा था, ऐसे में इस समय उनका कोरोना पॉजिटिव (Donald Trump Corona Positive in hindi) होना उनकी चिंता को बढ़ा सकता है।
ट्रंप की करीबी सलाहकार होप हिक्स भी एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। हिक्स बुधवार की रैली में राष्ट्रपति के साथ यात्रा पर थीं और अगले ही दिन वे कोरोना से संक्रमित पाई गईं। उसके बाद ही ट्रंप दंपति के भी कोरोना से संक्रमित होने का अंदेशा जताया जाने लगा था और एहतियात के तौर पर ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को अपना और पत्नी मेलानिया का देर रात कोरोना टेस्ट करवा लिया था। उसी रात उन्होंने क्वारंटीन में जाने की भी जानकारी दी थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump in hindi) और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (Melania Trump in hindi) के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर सुनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, भारत में कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा है गलत