Covid Vaccine For Children: 5 से 11 साल के बच्चों को अमेरिका में जल्द लग सकती है फाइजर की वैक्सीन, 8 नवंबर से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन

नवंबर से अमेरिका में 5-11 साल के बच्चों को फार्मा कम्पनी फाइजर द्वारा निर्मित कोविड वैक्सीन मिलना शुरू हो जाएगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 3, 2021 12:27 PM IST

Covid Vaccine For Children: बच्चों के लिए कोरोना वायरस टीके का इंतज़ार खत्म होते दिख रहा है। अमेरिका में 11 साल से छोटे बच्चों के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने से जुड़ी तैयारियां जल्द शुरू हो सकती हैं। दरअसल, सप्ताहभर बाद 8 नवंबर से अमेरिका में 5-11 साल के बच्चों को फार्मा कम्पनी फाइजर द्वारा निर्मित कोविड वैक्सीन मिलना शुरू हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह अमेरिका के लिए लिए एक ‘ट्रनिंग प्वाइंट’ है। (Covid Vaccine For Children In Hindi)

 5 से 11 साल के बच्चों को अमेरिका में 8 नवंबर से लगेगी फाइजर की वैक्सीन

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उनके तहत वयस्कों का टीकाकरण हो रहा है। लेकिन, बच्चों के लिए अभी तक कोई भी कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। लेकिन, अब फाइजर की कोविड वैक्सीन (Pfizer Covid 19 Vaccine for children) को अनुमति मिलने के बाद अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों के पास उन्हें वैक्सीन लगवाने का एक पर्याय जल्द उपलब्ध हो सकेगा।

सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका में जल्द ही 5 से 11 वर्ष के एज ग्रुप के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीडीसी के सलाहकारों ने आपसी सहमति के बाद  इस फैसले का समर्थन किया है और इसी औपचारिक घोषणा भी की। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से इस विषय पर आयी टिप्पणी में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि, "कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गए हैं।"

बता दें कि अमेरिका खाद्य और औषधि नियामक एफडीए द्वारा कुछ समय पहले ही 5 से 11 साल के बच्चों को आपातकालीन स्थितियों में फाइजर की वैक्सीन लगाने के लिए मंज़ूरी दी है। एफडीए द्वारा छोटे बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन का 10-माइक्रोग्राम की डोज़ की अनुमति दी गयी थी। जबकि, 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए डोज 30 माइक्रोग्राम रखी गयी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source