Vaccine Booster Shots For Adolescent: ओमिक्रोन के खतरे के बीच अमेरिका ने लिया अहम फैसला, युवाओं को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट

अभी केवल फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन ही 16 और 17 साल के युवाओं को लगाने की अनुमति दी गई है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 10, 2021 10:48 AM IST

Vaccine Booster Shots For Adolescent : यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि 16 और 17 साल की उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर शॉट लगाया जाएगा। उन्हें फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन का बूस्टर शॉट अपनी पहली दो खुराक पूरी करने के कम से कम छह महीने बाद दिया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीडीसी की सिफारिश अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के युवाओं के लिए फाइजर-बायोएनटेक के तीसरे शॉट को अधिकृत करने के कुछ घंटों बाद आई है। (Vaccine Booster Shots For Adolescent In Hindi)

अब बच्चों को मिलेगा वैक्सीन का बूस्टर शॉट

सीडीसी के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने एक बयान में कहा, हालांकि हमारे पास अभी ओमिक्रोन वेरिएंट से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं हैं। लेकिन प्रारंभिक डेटा से पता चला है कि कोरोना बूस्टर शॉट ओमिक्रोन और अन्य वेरिएंट के खिलाफ सुरक्षा देने में कारगर हैं। वालेंस्की ने कहा, हम जानते हैं कि कोरोना के टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं, और मैं दृढ़ता से प्रोत्साहित करती हूं कि 16 और 17 साल के युवाओं को उनका बूस्टर शॉट दिया जाए। उन्हें यह प्रारंभिक फाइजर टीकाकरण सीरीज के कम से कम 6 महीने बाद दिया जाए। अभी केवल फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन ही 16 और 17 साल के युवाओं को लगाने की अनुमति दी गई है। (Vaccine Booster Shots For Adolescent)

फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स और अभिभावकों ने वैक्सीन लेेने के बाद बच्चों में मायोकार्डिटिस (Myocarditis) बीमारी होने की आंशका और डर भी जताया और इसी वजह से वे अपने बच्चों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक से कतरा रहे हैं। बता दें कि मायोकार्डिटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति के दिल की मांसपेशियों में सूजन बढ़ जाती है।

एफडीए के कार्यवाहक आयुक्त जेनेट वुडकॉक ने एक बयान में कहा, जैसा कि लोग छुट्टियों में परिवार और दोस्तों के साथ घरों में वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को दरकिनार नहीं कर सकते हैं। वुडकॉक ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट दोनों को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीन लगवाने से अच्छा कोई विकल्प नहीं हैं।

CDC के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार तक कम से कम 22 अमेरिकी राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले पाए गए हैं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source