... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : July 13, 2018 5:09 PM IST
अमेरिका में गुरुवार को एक जूरी ने जॉनसन एंड जॉनसन को 22 महिलाओं और उनके परिवारों को नुकसान पहुंचाने पर 4.69 अरब डॉलर भुगतान करने का आदेश दिया, जिन्होंने दावा किया था कि कंपनी के टैल्कम पाउडर उत्पादों से उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया। समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि सेंट लुइस, मिसौरी में जूरी द्वारा दिए गए मुआवजे को क्षतिपूर्ति के तौर पर 55 करोड़ डॉलर और दंडात्मक हर्जाने के तौर पर 4.14 अरब डॉलर में बांटा गया है।
इसी तरह के 9,000 मामलों का सामना करने वाले जॉनसन एंड जॉनसन के लिए यह अब का सबसे बड़ा नुकसान है।
अभियोगियों, जिनमें से छह की पहले ही मौत हो चुकी है, ने आरोप लगाया कि बच्चों के उत्पाद कंपनी के टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस पाया गया और 1970 के दशक से उनमें ओवेरियन कैंसर होने का कारण बना। टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल के बाद एक महिला को गर्भाशय का कैंसर हो गया था।
जॉनसन एंड जॉनसन ने फैसले के खिलाफ अपील करने की घोषणा की है। उसने अपनी दलील में कहा है कि टैल्कम पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है या कैंसर कारक पदार्थ नहीं हैं।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.