अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना जापान को कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ खुराक की करेगी आपूर्ति

अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके द्वारा बनाई जा रही कोविड-19 की संभावित वैक्सीन की चार करोड़ खुराक की आपूर्ति जापान को कराए जाने पर बात चल रही है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 30, 2020 5:42 PM IST

Covid-19 vaccine moderna update: कोरोनावायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन के विकास में कई देशों के वैज्ञानिक जी-जान से जुटे हुए हैं। इधर, अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना (American biotech company Moderna) वैक्सीन की आपूर्ती जापान को करने की तैयार में है। मॉडर्ना कंपनी ने इस बात की पुष्टि स्वयं की है। कंपनी का कहना है कि उसके द्वारा बनाई जा रही कोविड-19 की संभावित वैक्सीन (Covid-19 vaccine) की चार करोड़ खुराक की आपूर्ति जापान को कराए जाने पर बात चल रही है। इस समझौते की शर्तों के तहत, वैक्सीन एमआरएनए-1273 (Vaccine mRNA-1273) की आपूर्ति मॉडर्ना द्वारा की जाएगी और टेकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड द्वारा साल 2021 के शुरुआती चरण में इसे जापान में वितरित किया जाएगा, बशर्ते वैक्सीन ने विनायक अनुमोदन प्राप्त कर लिया हो।

मॉडर्ना यूरोप को भी करेगा 8 करोड़ खुराक की आपूर्ति

जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय ने भी शुक्रवार को इस पर हो रही चर्चा का ऐलान किया। इसी हफ्ते मॉडर्ना ने यूरोपीय संघ के लक्ष्य के एक हिस्से के रूप में यूरोप को सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 के वैक्सीन की पहुंच यथाशीघ्र कराने के लिए एमआरएनए-1273 की आठ करोड़ खुराक की आपूर्ति कराए जाने को लेकर संघ से हो रही बात की भी पुष्टि की है।

अमेरिकी सरकार ने इस महीने की शुरुआत में मॉडर्ना की संभावित कोविड-19 वैक्सीन (covid-19 vaccine moderna update in hindi) एमआरएनए-1273 की दस करोड़ खुराक के निर्माण और वितरण के लिए कंपनी के साथ 150 करोड़ डॉलर का सौदा किया है।

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य राज्यों की ओर से इस फार्मेसी कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। इसके तहत कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine) के 80 मिलियन यानी कि 8 करोड़ डोज खरीदे जाने की बात की थी। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत इतने और डोज खरीदने का विकल्प भी रखा गया है। जैसे ही वैक्सीन सुरक्षित (corona vaccine) और प्रभावी साबित होगी, इसकी आपूर्ति की जाएगी।

यूरोपीय आयोग ने 12 से 18 महीनों के भीतर सभी यूरोपीय नागरिकों को उच्च-गुणवत्ता वाले, सुरक्षित, प्रभावी और सस्ती वैक्सीन को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

संभावित कोरोना वैक्सीन के लिए यूरोपीय आयोग ने मॉडर्ना से किया करार, 12 से 18 महीने में यूरोपीय नागरिकों को मिल जाएगी वैक्सीन

क्या टॉयलेट पाइप से घरों में पहुंच सकता है कोरोना? शोध में हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा

शोध में कोरोनावायरस का एक और नया लक्षण आया सामने, जानकर रह जाएंगे दंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source