Urological Diseases : क्या है यूरोलॉजिकल डिजीज ? जानें, इसके लक्षण, कारण और इलाज के नए टेक्नीक

यूरोलॉजी (Urology) के क्षेत्र में हुई हालिया प्रगति के साथ आज यूरोलॉजिकल बीमारियों (Urological Diseases in hindi) का इलाज पहले की तुलना में कई गुना बेहतर हो गया है। पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में कई एडवांस टेक्नोलॉजी आईं, जिनकी मदद से कई मरीजों को लाभ मिला है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 2, 2020 2:26 PM IST

यूरोलॉजी (Urology) के क्षेत्र में हुई हालिया प्रगति के साथ आज यूरोलॉजिकल बीमारियों (Urological Diseases in hindi) का इलाज पहले की तुलना में कई गुना बेहतर हो गया है। पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में कई एडवांस टेक्नोलॉजी आईं, जिनकी मदद से कई मरीजों को लाभ मिला है। हालांकि, जागरूकता में कमी के कारण आज भी लोग उपलब्ध सभी टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ अधिक नहीं जानते हैं, जिसके कारण वे उचित इलाज से वंचित रह जाते हैं।

यूरोलॉजी के क्षेत्र में आई ‘द विंसी सर्जिकल रोबोट’ (da vinci surgical robot) एक आधुनिक टेक्नोलॉजी है, जिसने मुश्किल सर्जरी के मामलों में खुद को पहले ही साबित कर दिया है। यह टेक्नोलॉजी अभी देश के कुछ अस्पतालों के साथ मैक्स हॉस्पिटल (साकेत) में उपलब्ध है।

Urinary Tract Infection: यूटीआई का खतरा महिलाओं को होता है ज़्यादा, फॉलों करें ये टिप्स और जल्द पाएं UTI से राहत

इस टेक्नोलॉजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि डॉक्टरों को हर चीज 12 गुना साफ दिखाई देता है और वो भी 3डी में। इस रोबोटिक सिस्टम के जरिए डॉक्टर रोबोट के हाथों को कंट्रोल कर सकता है, जिसकी मदद से सर्जरी की मुश्किल से मुश्किल प्रक्रिया भी बिना चीर-फाड़ के आसानी से पूरी हो जाती है। यह एक मिनिमली इनवेसिव सिस्टम होने के कारण इसमें खून का बहाव न के बराबर होता है। यही कारण है कि इसमें मरीज बहुत कम समय में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।

यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज (Treatment of Urological Diseases in hindi)

मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजी सलाहकार, डॉ. रुचिर महेश्वरी ने बताया, “यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज के मामले में हमारी यूरोलॉजी टीम एक लंबे समय का अनुभव रखती है। टीम ने यूरोलॉजिकल बीमारियों के रोगियों के गंभीर से गंभीर मामलों का सफलतापूर्वक इलाज पूरा किया है। हमने भारत, अफ्रीका, मिडल ईस्ट और सेंट्रल एशिया के कई मरीजों का इलाज किया है, जो इलाज में हुई प्रगति के जीते-जागते उदाहरण हैं।”

क्या है ‘द विंसी सर्जिकल रोबोट’ टेक्नीक

यूरोलॉजिकल बीमारियों के लिए रोबोटिक सर्जरी को एक बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। द विंसी सर्जकिल रोबोट की कुछ रुटीन प्रक्रियाओं में रेडिकल प्रोस्टेटैक्टॉमी, रेडिकल सिस्टेक्टॉमी, पार्शियल नेफ्रेक्टॉमी, रीनल ट्रांसप्लान्टेशन और यूरिनरी सिस्टम की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (जैसे पायलोप्लास्टी, यूरेट्रिक रि-इंप्लान्टेशन, वेसिको वेजाइनल फिस्टुला रिपेयर, ब्लैडर ऑग्मेंटेशन आदि) शामिल हैं। यह गंभीर से गंभीर कैंसर और किडनी ट्यूमरों को संभालने में कारगर है, जहां किडनी को बिना नुकसान पहुंचाए ट्यूमर को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source