Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गांव की तुलना में शहरी महिलाओं को अधिक है Breast Cancer का खतरा, हाल ही में आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ICMR (Indian Council for Medical Research) ने हाल ही में जारी किए आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्र की महिलाओं की तुलना में ग्रामीण महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले अपेक्षाकृत कम पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

गांव की तुलना में शहरी महिलाओं को अधिक है Breast Cancer का खतरा, हाल ही में आई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Breast Cancer

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 26, 2024 4:21 PM IST

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें भारत में भी यह समस्या अपने उच्चतम स्तर पर है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे आम प्रकार का कैंसर है। यह कैंसर तब विकसित होता है जब महिलाओं के स्तन में मिल्क प्रोड्यूस करने वाले टिश्यू नकारात्मक रूप से प्रभावित होने लगते हैं। इस कैंसर के खतरे को देखते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने हाल ही में एक अध्ययन किया जिसमें ये बात सामने आई कि दिल्ली समेत भारत के अन्य चार राज्यों में स्तन कैंसर के मामले और राज्यों की तुलना में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि शहरी क्षेत्र में रह रही महिलाओं को गांव में रहने वाली महिलाओं की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना ज्यादा हो सकती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्यों की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा है। इस अध्ययन में एक और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया कि साल 2025 तक भारत में 56 लाख ब्रेस्ट कैंसर के मामले दर्ज किए जा सकते हैं।

क्या हैं शोध के आंकड़े

शोध के आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या प्रति 1 लाख पर 515.4 हुआ करती थी। जिसकी बढ़ती दर को देखते हुए बताया गया है कि यदि इस दर से इसके मामले बढ़ते हैं तो ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों की संख्या साल 2025 तक 56 लाख तक पहुंचने की संभावना है। वहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को शहर की महिलाओं के मुकाबले स्तन कैंसर का खतरा काफी कम होता है। जिसका प्रमुख कारण शहरी क्षेत्रों की जीवन शैली, शादी का समय और बच्चे को जन्म देने में होने वाली देर है। वहीं शहर की कामकाजी महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करा पाती हैं, जो आज लगातार बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर का सबसे अहम कारण है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नियंत्रण के लिए उपाय

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर की बढ़ती घटनाओं का कारण हेल्थ मामलों में जागरूकता की कमी है। जिसके लिए तत्काल प्रभाव से एक गंभीर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। हमारे देश में स्तन कैंसर की मरीज अधिकांश महिलाएं कैंसर की मेटास्टैटिक स्टेज से पीड़ित हैं। जो सीधा संकेत है कि महिलाओं में इस कैंसर के प्रति जागरूकता की बेहद कमी है। इसलिए इस गंभीर समस्या को रोकने के लिए जितनी अधिक जागरूकता फैलाई जा सके उतनी ही आसानी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

Also Read

More News

About the Author

... Read More