
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : December 2, 2025 1:47 PM IST
UP woman opens mouth for golgappa and jaw get locked: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। औरैया में एक महिला ने जैसे ही गोलगप्पा खाने के लिए मुह को खोला उसका जबड़ा अटक गया। पहली नजर में आसपास के लोगों का लगा कि महिला मजाक कर रही है, लेकिन जैसे ही महिला ने दर्द के कारण चिल्लाना शुरू किया, सब हैरान हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गौरी किशनपुर ककोर की रहने वाली इंककला देवी (उम्र करीब 50) अपनी भतीज-बहू की डिलीवरी के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। इसी दौरान परिवार के बच्चों ने गोलगप्पे खाने की जिद की। बच्चों की जिद्द मानते हुए महिला सबको लेकर ठेले पर गोलगप्पे खाने के लिए पहुच गई। इस दौरान जैसे ही महिला ने खाने के लिए गोलगप्पा उठाया, मुंह पूरा खोला और… बस खुला का खुला रह गया। इस समय आधा गोलगप्पा आधा अंदर था और आधा बाहर। महिला ने बहुत कोशिश की वो मुह को पूरी तरह से खोल या बद कर सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
गोलगप्पा खाते समय महिला के जबड़े अटक जाने से आसपास के लोग और परिवार वाले भी काफी हैरान है। महिला की रिश्तेदार सावित्री देवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- सब कुछ अचानक से ही हो गया। हमें लगा कि वो मजाक कर रही है, लेकिन जब वो दर्द से रोने लगी और उनका मुह बद नही हुआ, तब हम लोग सकते में आ गए और उन्हे अस्पताल लेकर गए।
गोलगप्पे खाने से जबड़ा अटकने से परेशान महिला को जैसे ही अस्पताल लेकर जाया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार ने उन्हे देखा। डॉक्टर ने बताया कि मरीज का जबड़ा पूरी तरह डिसलोकेट हो चुका था। हमने कई बार मैनुअल रिडक्शन की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रही। आखिरकार सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। डॉ. मनोज कुमार के अनुसार, उन्होने इससे पहले ऐसा कोई मामला नहीं देखा है, जहां पर महिला का जबड़ा गोलगप्पे या कोई भी अन्य खाद्य सामग्री को खाने के दौरान अटक जाए। फिलहाल महिला का इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है।
यूपी में इस तरह का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर्स लोगो को सलाह दे रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगो को अक्सर जबड़े में दर्द रहता है या वो अपना मुंह पूरी तरह से खोल नही पाते है, ऐसे लोगों को जबरदस्ती मुंह नहीं खोलना चाहिए। आराम से खाना खाना चाहिए। जबड़े , दांत या मुंह में अगर किसी प्रकार का दर्द होता है, तो उन्हे तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।