... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 27, 2018 1:28 PM IST
मीसल्स और रुबेला से बचाव के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उन्नाव जिले के सेंट पीटर्स स्कूल के छात्रों को भी मीसल्स और रूबेला का टीका लगाया गया, जिसके बाद छात्रों की हालत बिगड़ गई । © Shutterstock
उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में सोमवार को विभिन्न स्कूलों में एक टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिन स्कूलों में टीकाकरण किया गया, उनके 13 छात्रों का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गए। उनकी यह स्थिति टीकाकरण के कुछ ही देर बार देखने को मिली। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया । सूचना मिलते ही डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य मिशन) के अधिकारी वहां के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें - मुंबई में 38 हजार से ज्यादा लोग एचआईवी संक्रमित
इन दिनों देश भर में मीसल्स और रुबेला डर फैला हुआ है। यह बहुत तेजी से फैलने वाला या वायरस है। इसलिए इसके बचाव के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इनमें एक साथ कई स्लों को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें – एचआईवी से ग्रस्त 9.4 मिलियन लोग अपनी बीमारी से हैं अनजान : यूएनएड्स रिपोर्ट
ऐसे ही अभियान के तहत उन्नाव जिले के सेंट पीटर्स स्कूल के छात्रों को भी मीसल्स और रूबेला का टीका लगाया गया। परंतु टीका लगने के कुछ देर बाद ही छात्रों की तबियत खराब हो गई। उनकी इस हालत को देख स्कूल प्रशासन डर गया। जल्दबाजी में, छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। इस बारे में तुरंत डब्ल्यूएचओ की एक टीम को भी सूचित किया गया और वह भी अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है1