शादी की 25वीं सालगिरह पर पत्नी के सामने पति की मौत, डांस करते हुए आया हार्ट अटैक, मातम में बदलीं खुशियां

UP Man Dies on Stage: बरेली में 50 साल के वसीम की स्टेज पर अचानक से नाचते-नाचते मौत हो गई। वह अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहा था।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 4, 2025 12:17 PM IST

Man Died at 25th Marriage Anniversary: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां, एक कपल अपनी 25वीं सालगिरह धूम-धाम से सेलिब्रेट कर रहा था। कपल स्टेज पर नाच रहा था, इसी दौरान पति की मौत हो गई। इसके बाद, सभी जश्न और खुशियां एकदम से मातम में बदल गईं।

नाचते-नाचते गिरा आदमा

दरअसल, 50 साल के जूता व्यापारी वसीम स्टेज पर पत्नी फराह के साथ नाच रहे थे। तभी, नाचते-नाचते वसीम अचानक से गिर गए। जब उन्हें होश नहीं आया, तो हॉस्पिटल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वसीम को हार्ट अटैक आया था।

क्या है पूरा मामला?

वसीम और उनकी पत्नी ने शादी की 25वीं सालगिरह अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाने का फैसला लिया था। जिसके लिए उन्होंने कई दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थी। सालगिरह वाले दिन सभी दोस्त और रिश्तेदार वसीम और फराह की खुशियों में शामिल होने आए थे। उन्होंने वसीम से डांस करने का आग्रह किया। इसके बाद पत्नी फराह भी स्टेज पर डांस करने पहुंचीं। दोनों पति-पत्नी नाच रहे थे और लोग तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। इसी बीच वसीम स्टेज पर ही गिर गए। उन्हें अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ ही मिनट में पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source