Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस के कारण योगी सरकार ने एक नया फैसला सुनाया है। अन्य कई राज्यों को ज्वॉइन करते हुए सरकार ने 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का फैसला सुनाया है। यूपी में 24 मार्च से 31 मार्च 2021 तक 1 से 8 तक की कक्षाएं निलंबित रहेंगी। वहीं कक्षा 9 और 12 के बीच के स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थान भी उस स्थिति में बंद रहेंगे जब वहां किसी तरह की परीक्षा नहीं होनी है। ऐसे संस्थान और कक्षाएं 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को देर रात हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और तमिलनाडु जैसे कई राज्य स्कूल बंद करने का फैसला सुना चुके हैं।
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा, "कक्षा 1 से 8 तक की सभी परीक्षाएं अगली सूचना तक रद्द कर दी गई हैं। 31 मार्च के बाद की स्थिति के आधार पर, हम तय करेंगे कि सभी छात्रों को प्रमोट किया जाए या शैक्षणिक सत्र बढ़ाया जाए।" अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान, जहां परीक्षाएं 25 मार्च से 31 मार्च के बीच निर्धारित की गई हैं, केवल परीक्षाओं के लिए खुले रहेंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सभी आवश्यक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
चूंकि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में आते हैं, इसलिए 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच, एक और घटनाक्रम में, राज्य सरकार ने होली के त्योहार तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है।