Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारी बारिश के बाद यूपी समेत देश के कई राज्यों में मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। बात अगर सिर्फ उत्तर प्रदेश की करें तो यहां डेंगू के 3,607 मामले (dengue cases in up) सामने आए हैं। सिर्फ लखनऊ में ही 440 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग शहरों में भी डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं। अब इस स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने आगामी दिवाली त्योहारों के बीच सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
बता दें कि पिछले दिनों योगी सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को लोगों के घर-घर जा कर डेंगू और मलेरिया के मामलों को चेक करने के लिए कहा था। इसके तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1,620 घरों और कार्यालयों का जा कर वहां, मच्छरों के लार्वा और थमे हुए पानी की जांच की। साथ ही विभाग के लोगों ने 16 घरों को नोटिस भी दिया है। इसके अलावा दूसरी तरह जिस तरह से डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए यूपी सरकार ने सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य से जुड़े सभी लोगों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की डेंगूनियंत्रण इकाइयों ने विभिन्न क्षेत्रों और अस्पताल परिसरों में एंटी लार्वा स्प्रे भी किया है। साथ ही लोगों को अलर्ट किया है कि एक ही घर में अगर दोबारा मच्छरों के लार्वा पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घर के मालिक के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
बता दें कि यूपी के स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में बेड रिजर्व करने का आदेश दिया है। साथ ही पर्याप्त प्लेटलेट्स की तैयारी की जा रही है ताकि हर व्यक्ति का इलाज सही से हो सके। साथ ही बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने फिरोजाबाद, आगरा और इटावा जिलों में डेंगू प्रबंधन के लिए उच्च स्तरीय बहु-अनुशासनात्मक टीम बनाई है, जो कि प्रदेश में इन बीमारियों के रोकथाम पर काम करेगी।