
Also Read
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या हुए कोरोना पॉजिटिव, योगी के 24 मंत्री हो चुके हैं कोविड-19 के शिकार
Keshav Prasad Maurya COVID-19 Positive : उत्तर प्रदेश में भले कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी हो रही हो लेकिन इसकी जद नेता अभी बच नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपमुख्यमंत्री केशव ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन ( Keshav Prasad Maurya COVID-19 Positive) करें।
कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने #कोविड19 टेस्ट करवाया जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें। — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 2, 2020
ज्ञात हो कि योगी सरकार के अब तक करीब दो दर्जन मंत्री कोरोना हो चुका है। जिसमें बलदेव सिंह औलख, जीएस धर्मेश, मोहसिन रजा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से प्रदेश के दो मंत्रियों कमला रानी वरुण और चेतन चौहान की मौत (( Keshav Prasad Maurya COVID-19 Positive) ) हो चुकी है।
भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 updates) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 64,73,544 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज 9,44,996 हैं। अब तक 1,00,842 लोगों की मौत और 54,27,706 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।
विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, अमेरिका के लिए कोविड-19 की दूसरी लहर सर्दियों में हो सकती है विनाशकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, भारत में कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा है गलत