सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेताया, कोरोना संक्रमितों को हॉस्पिटल में भर्ती ना करने पर महामारी एक्ट में दर्ज होगा मुकदमा, होगी सख्त कार्यवाही

यूपी सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि डीएम और सीएमओ स्तर से भेजे जा रहे कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ नियमानुसार, महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 16, 2021 8:25 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath) ने जिलों में कोरोना संक्रमितों (Corona patient) को अस्पताल में भर्ती करने में हीलाहवाली (hilahwali) करने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि डीएम और सीएमओ स्तर से भेजे जा रहे कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती (Yogi Adityanath Hospital guidelines for corona patient) करने में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ नियमानुसार, महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। इस बाबत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कमिश्नर, डीएम और सीएमओ को आदेश जारी कर दिए हैं।

मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना की गई

योगी (Yogi Adityanath Hospital guidelines for corona patient) ने हाल ही में मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑक्सीजन की किल्लत न होने पाए, इसलिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना को लेकर जोर दिया था। उनके निर्देश पर प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा महाविद्यालयों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बांदा और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद, अयोध्या, बस्ती, बहराइच में भी आक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए चार दिन पहले ही चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रति मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा महाविद्यालय को 14 लाख 37 हजार की धनराशि की दर से करीब एक करोड़ 15 लाख जारी कर दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमितों को तत्काल भर्ती करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को तत्काल भर्ती कर उनकी जीवन रक्षा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे लेकर हीलाहवाली किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। प्रदेश में आठ राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में आक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। इसमें राज्य सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़, बांदा और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या, बस्ती, बहराइच में आक्सीजन प्लांट की स्थापना खुद करा रही है। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर, अंबेडकरनगर और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद में प्लांट की स्थापना केंद्र सरकार की नामित एजेंसी की ओर से किया जाएगा। ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना के लिए कक्ष का निर्माण संबंधित प्रधानाचार्य कराएंगे।

UP Quarantine Guidelines: कोरोना संकट के बीच वापस यूपी जा रहे हैं तो जान ले यहां के नए क्वारंटाइन निय‍म

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source