UP-बिहार के इन शहरों में पड़ रही है भयानक गर्मी, तापमान इतना की मई-जून का टूटा रिकॉर्ड

Heatwave Warning in UP Bihar: इस बार यूपी-बिहार में भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। अभी अप्रैल में ही मई-जून वाले तापमान से लोग परेशान हो गए हैं। बढ़ती गर्मी कई समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : April 4, 2025 1:10 PM IST

Heatwave in India: दिल्ली ही नहीं, यूपी-बिहार के कई शहरों में भी अभी से भीषण गर्मी पड़ गई है। अप्रैल महीने में मई-जून वाली गर्मी ने लोगों का जीना दुर्भर कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने विभिन्न राज्यों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। यूपी-बिहार के कुछ शहरों का तापमान अप्रैल में ही 40 डिग्री पार पहुंच सकता है। IMD के अनुसार, भारत में अप्रैल से जून तक तापमान का सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। देश के कई राज्यों में कुछ दिनों तक भयानक लू चल सकती है।

अप्रैल में तापमान ने तोड़ा मई-जून का रिकॉर्ड

पिछले सालों की बात करें, तो अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य रहता था। लेकिन, इस बार अप्रैल महीने की गर्मी को झेलना मुश्किल हो रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान ने मई-जून का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने यूपी-बिहार (Heatwave in UP Bihar) के कुछ शहरों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की बात की है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी भी दी है, जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यूपी के सहारनपुर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

UP bihar heatwave 1

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भी बढ़ रहा गर्मी का कहर

यूपी-बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है। इस साल की राज्यों में भयानक लू चलेगी, जो लोगों को परेशान कर सकती है। गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है।

गर्मी में कैसे रखें अपना ख्याल?

  1. गर्मियों को खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप खूब पानी पिएं। रोजाना 4-5 लीटर पानी जरूर पिएं।
  2. इसके अलावा, अपनी डाइट में नारियल पानी, लस्सी, छाछ, नींबू पानी आदि पेय पदार्थों को भी शामिल करें।
  3. पानी से भरे फलों और सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। तरबूज, खीरा और लौकी का सेवन करें।
  4. दोपहर के धूप में जाने से बचें। आपको 12 से 3 बजे के धूप में जाने से बचना चाहिए।
  5. धूप में बाहर निकलने से पहले त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।
  6. ढीले और हल्के रंग के कपड़े ज्यादा पहनें। इनमें गर्मी कम लगती है।
  7. हल्का भोजन खाएं। ऐसे भोजन का सेवन करें, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए।
  8. ज्यादा तले हुए और मसालेदार भोजन से परहेज करें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source