Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Guidelines For Republic Day Parade: 26 जनवरी के समारोह में पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगी एंट्री, 15 साल से छोटे बच्चे नहीं ले सकेंगे हिस्सा

पुलिस की गाइडलाइंस के अनुसार,परेड में हिस्सा लेने के लिए पूर्ण वैक्सीनेशन ज़रूरी है। यह नियम 15 वर्ष अधिक उम्र के सभी लोगों पर लागू होगा और 15 साल से बड़े बच्चों को भी वैक्सीन लगवाना ज़रूरी है। (Guidelines for Republic Day Parade)

Guidelines For Republic Day Parade: 26 जनवरी के समारोह में पूर्ण वैक्सीनेशन वालों को ही मिलेगी एंट्री, 15 साल से छोटे बच्चे नहीं ले सकेंगे हिस्सा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 24, 2022 5:45 PM IST

भारत के गणतंत्र दिवस के समारोह की तैयारियां देशभर में तेजी से चल रही हैं वहीं, दिल्ली में राजपथ में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरह से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन गाइडलाइंस के अनुसार, राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade 2022) में हिस्सा लेने की अनुमति केवल उन्हीं लोगों को दी जाएगी जिन्होंने कोविड वैक्सीन (Covid Vaccination) के दोनों टीके लिए हैं। पुलिस की गाइडलाइंस के अनुसार,परेड में हिस्सा लेने के लिए पूर्ण वैक्सीनेशन ज़रूरी है। यह नियम 15 वर्ष अधिक उम्र के सभी लोगों पर लागू होगा और 15 साल से बड़े बच्चों को भी वैक्सीन लगवाना ज़रूरी है। (Guidelines for Republic Day Parade)

26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से कहा कि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने वाले समारोह में आने वाले लोगों को कोविड-प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पालन करना होगा। इनमें मास्क पहननाऔर सोशल डिस्टेंसिग जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य है। एक ट्वीट कर दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेने वाले लोगों को कोविड के टीके दोनों खुराकें लेना अनिवार्य है। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • समारोह में हिस्सा ले रहे लोगों को अपना वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट अपने साथ लेकर आएं।
  • 15 वर्ष से छोटी उम्र की बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे लोगों को बैठने के लिए ब्लॉक सवेरे 7 बजे खोले जाएंगे और उसी के अनुसार, उन्हें बुलावा भेजा जाएगा।
  • पार्किंग स्पेस सीमित मात्रा में ही मिलेगी इसलीए कम संख्या में ही वाहनों को एंट्री मिल सकेगी।
  • समारोह क्षेत्र में एंट्री के लिए पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड,वोटर आईडी,ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कार्ड्स लेकर आएं।