हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है जिसके परिणामस्वरूप हार्ट अटैक स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां सामने आ सकती हैं। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के आंकड़ों के मुताबिक भारत में वर्ष 2016 16.3 लाख लोगों ने हाई ब्लडप्रेशर के कारण अपनी जान गंवाई थी। हाई ब्लड प्रेशर जिसे सामान्य भाषा में हाइपरटेंशन भी कहते हैं स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी अन्य चिकित्सा समस्याओं के लिए आपके जोखिम को बढ़ाता है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। हम सभी जानते हैं कि अधिक वजन होना शारीरिक गतिविधियों की कमी और खराब आहार व जीवनशैली कुछ ऐसे कारक