Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी बीते रविवार को कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद स्मृति ईरानी दिल्ली में राजेंद्र नगर में एक चुनावी सभा में शामिल नहीं हो पाई, जिसके चलते उन्होंने माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने ट्विट करके लोगों को बताया कि वे कोरोना से संक्रमित हो गई हैं और इस कारण से कार्यक्रम में शामिलन नहीं हो पाएंगी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि “राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाने के लिए मैं वहाँ के नागरिकों से क्षमा चाहती हूँ, क्योंकि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं राजेंद्र नगर के लोगों से @rajeshbhatiabjp जी को वोट देने और @BJP4Delhi को जिताने की अपील करती हूँ।”
राजेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाने के लिए मैं वहाँ के नागरिकों से क्षमा चाहती हूँ, क्योंकि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं राजेंद्र नगर के लोगों से @rajeshbhatiabjp जी को वोट देने और @BJP4Delhi को जिताने की अपील करती हूँ। https://t.co/nawn5XTBbu — Smriti Z Irani (@smritiirani) June 19, 2022
लक्षणों की नहीं मिली जानकारी
समृति ईरानी ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी थीं। हालाकिं, उन्हें कौन से लक्षण महसूस हो रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति कैसी है आदि से संबंधित उन्होंने अपने ट्वीट में कोई जानकारी नहीं दी है।