दिल और गुर्दे की तकलीफ के कारण केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हॉस्पिटल में भर्ती

दिल और गुर्दे की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। पासवान रविवार से ही दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट में भर्ती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 25, 2020 7:41 AM IST

Ram Vilas Paswan News: दिल और गुर्दे की तकलीफ (acute kidney failure) के चलते अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Union Minister Ram Vilas Paswan) की हालत स्थिर बताई जा रही है। पासवान रविवार से ही दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय मंत्री के एक करीबी ने अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और रुटीन चेकअप के बाद मंगलवार को उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पासवान के करीबी ने बताया कि वह रुटीन चेकअप के लिए रविवार को अस्पताल गए थे, जहां उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय मंत्री ने फोन पर अपने पर्सनल स्टाफ से बातचीत कर उनको जरूरी निर्देश भी दिए।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान पहले से ही गुर्दा (Kidney problem) और दिल संबंधी तकलीफ (Heart problem) से पीड़ित हैं और उनका इलाज काफी समय से चल रहा है। इस सिलसिले में वह समय-समय पर रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहे हैं।

मोदी सरकार के वरिष्ठतम मंत्रियों में शुमार पासवान (Ram Vilas Paswan News) लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संरक्षक हैं। उन्होंने पिछले ही साल पार्टी की कमान अपने पुत्र चिराग पासवान को सौंप दी थी। वह कोरोना काल में अपने मंत्रालय द्वारा संचालित मुफ्त अनाज वितरण योजना को अमल में लाने में काफी सक्रिय रहे हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में, हालत नाजुक, जानें क्या है कोमा, इसके लक्षण, कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source