कोरोना के शिकार हुए नितिन गडकरी, ट्विटर पर लोगों से कही ये बातें

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने बताया कि वह कल काफी कमजोरी महसूस कर रहे थे। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने चेकअप कराया। इस दौरान उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा कि कोरोना पॉटिजिव होने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। आप सभी की शुभकामनाओं से मैं ठीक हूं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 16, 2020 10:14 PM IST

Nitin Gadkari Corona : कोरोनावायरस बड़े से बड़े नेता और अभिनेता को नहीं छोड़ रहा है। अबतक कई बड़े-बड़े सेलेब्रिटी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना के शिकार हो चुके हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके (Nitin Gadkari Corona) दी है।

Nitin Gadkari corona Nitin Gadkari corona

अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने बताया कि वह कल काफी कमजोरी महसूस कर रहे थे। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने चेकअप कराया। इस दौरान उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा कि कोरोना पॉटिजिव होने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर दिया है। आप सभी की शुभकामनाओं से (Nitin Gadkari Corona)  मैं ठीक हूं।

केंद्रीय मंंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जो भी व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, प्लीज वे थोड़ा सतर्क हो जाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को प्रोटोकॉल फॉलो करने के लिए कहा है ताकि लोग सेफ रह सकें।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोविड रोगियों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, कोरोनावायरस से लड़ाई अभी जारी रहेगी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source