Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, COVID-19 प्रीकॉशन डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने किया

सरकार ने यह भी कहा कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी खुराक देने की तारीख से छह महीने पूरे होने के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, COVID-19 प्रीकॉशन डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने किया

Written by Atul Modi |Published : July 6, 2022 6:00 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए COVID-19 प्रीकॉशन डोज के अंतर को मौजूदा 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है।मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को लिखे पत्र में कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। सरकार ने नई व्यवस्था की सुविधा के लिए CoWIN प्रणाली में भी इसी तरह के बदलाव किए हैं।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के माध्यम से जारी पत्र में कहा गया है कि, "विकसित वैज्ञानिक साक्ष्य और ग्लोबल प्रैक्टिसेस को ध्यान में रखते हुए, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की 'स्थायी तकनीकी उप समिति' (STSC) ने दूसरी खुराक और एहतियाती खुराक के बीच की अवधि को 9 महीने या 39 सप्ताह 6 महीने या 26 सप्ताह करने की सिफारिश की है। NTAGI ने भी इसका समर्थन किया है।"

पत्र में कहा गया है कि "अब यह निर्णय लिया गया है कि प्राइवेट COVID टीकाकरण केंद्रों (CVCs) में दूसरी खुराक की तारीख से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरे होने के बाद 18-59 वर्ष के सभी लाभार्थियों के लिए एहतियाती खुराक दी जाएगी।"

Also Read

More News

सरकार ने यह भी कहा कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी खुराक देने की तारीख से छह महीने पूरे होने के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लाभार्थियों के साथ-साथ हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए प्रीकॉशन डोज सरकारी Covid टीकाकरण केंद्रों में दूसरी खुराक की तारीख से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरा होने के बाद निशुल्क दिया जाएगा।

About the Author

... Read More