Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

National List Of Essential Medicine 2022: आवश्यक दवाओं की नई सूची जारी, मनसुख मंडाविया ने कहा- 'अधिक सस्ती हो जाएंगी दवाएं'

आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "भारत प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को तभी प्राप्त कर सकता है जब उसके नागरिक स्वस्थ हों।"

National List Of Essential Medicine 2022: आवश्यक दवाओं की नई सूची जारी, मनसुख मंडाविया ने कहा- 'अधिक सस्ती हो जाएंगी दवाएं'

Written by Atul Modi |Published : September 13, 2022 4:03 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार, 13 सितंबर को आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची (National List Of Essential Medicine 2022) जारी की है। इस साल की लिस्ट में 27 कैटेगरी में कुल 384 दवाएं शामिल हैं। सरकार "आवश्यक दवाएं" उन दवाओं को कहती है जो अधिकांश आबादी की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकताओं को पूरा करती है।

मंडाविया ने अपने एक ट्वीट में कहा कि "कई एंटीबायोटिक वैक्सीन एंटी कैंसर दवाएं और कई अन्य महत्वपूर्ण दवाएं अधिक सकती हो जाएंगी और मरीजों के जेब खर्च का बोझ कम कर देंगी।"

मंडाविया ने कहा, "भारत प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को तभी प्राप्त कर सकता है जब उसके नागरिक स्वस्थ हों।"

Also Read

More News

आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची में शामिल दवाएं

इस लिस्ट में कार्डियोवैस्कुलर मेडिसिन (हृदय रोगों से जुड़ी दवाई), एनेस्थीसिया और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, एंटी इनफेक्टिव दवाएं, कान, नाक, गले और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मेडिसिन, हार्मोन, अन्य एंडोक्राइन मेडिसिन और गर्भनिरोधक का उल्लेख है।

दवाओं में निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी, ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट्स, पैरासिटामोल, रिबाविरिन, स्ट्रेप्टोमाइसिन, लोराज़ेपम और इवरमेक्टिन शामिल हैं।

इसके अलावा, National List Of Essential Medicine 2022 (NLEM 2022) में चिकित्सीय श्रेणी के अनुसार दवाएं जोड़ी गई हैं। Ivermectin, Meropenem, Cefuroxime, Phenoxymethyl Penicillin, Delamanid और Lenalidomide उन 34 दवाओं में शामिल थीं जिन्हें NLEM 2022 में जोड़ा गया था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके अलावा, NLEM 2015 से 26 दवाएं हटा दी गईं। ब्लीचिंग पाउडर, प्रोकार्बाज़िन, रिफैब्यूटिन, रैनिटिडिन और सुक्रालफेट हटाई गई  दवाओं में से थे।

About the Author

... Read More