
Also Read
Corona Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा, देशभर में कोरोना वैक्सीन सबको लगाई जाएगी मुफ्त, जल्द शुरू होगा टीकाकरण अभियान।
Covid Vaccine News in India: अब जबकि भारत कोरोनोवायरस (Coronavirus) के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान (Covid Vaccination campaign in India) शुरू करने जा रहा है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शनिवार को कहा कि यह टीका (corona vaccine free in india) देश भर में मुफ्त होगा। वर्धन ने कहा कि सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश में कोरोनावायरस का टीका (Corona vaccine in india) मुफ्त होगा। मंत्री का ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है।
कोरोनोवायरस वैक्सीन (Covid Vaccine News in India) का टीका जल्द से जल्द रोल आउट किया जाना है, क्योंकि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित टीके को एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा सिफारिश की गई है और इसे अनुमोदन के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल को भेज दिया गया है। वर्धन ने कहा, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया जल्द ही आवेदनों पर अपनी सिफारिश देगा। सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, टीकाकरण की प्रक्रिया 6 जनवरी से शुरू हो जाएगी।
केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान (Covid Vaccination campaign) के पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है। इस वैक्सीन (Vaccine) को 2 करोड़ फ्रंटलाइन और आवश्यक कर्मचारियों के साथ एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स और 27 करोड़ बुजुर्गों को दिया जाएगा, जिनमें ज्यादातर कोमॉरबिडिटीज के साथ 50 साल की उम्र से ऊपर के लोग हैं। अधिकारियों ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 259 जगहों पर एक मेगा ड्रिल का आयोजन किया, जिससे उन्हें यह पता लगाने में मदद मिलेगा कि कोल्ड चेन प्रबंधन सहित वैक्सीन आपूर्ति, भंडारण और रसद का प्रबंधन कैसे किया जाए।
स्रोत: (IANS Hindi)