Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा, भारत 2022 तक ट्रांस फैट मुक्त होगा

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, एफएसएसएआई के 'ईट राइट इंडिया आंदोलन' पर्यावरणीय दृष्टि से सभी के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा, भारत 2022 तक ट्रांस फैट मुक्त होगा

Written by Anshumala |Published : October 18, 2020 11:27 AM IST

Trans Fat Free India by 2022 in Hindi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन (Harsh Vardhan) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के कारण विश्व अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है और इस वजह से भोजन, पोषण, स्वास्थ्य, प्रतिरोधक क्षमता और वहनीयता पर नए सिरे से ध्यान दिया जाने लगा है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, एफएसएसएआई के 'ईट राइट इंडिया' आंदोलन पर्यावरणीय दृष्टि से सभी के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है।

उन्होंने कहा कि इससे खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिकी प्रणालियों में सुधार होगा और हमारे नागरिकों की स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसकी थीम इस साल  'ग्रो, नरिश, सस्टेनेबल टुगेदर' रखी गई है।

एफएसएसएआई की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के लक्ष्य से एक वर्ष पहले ही 2022 तक सरकार भारत को ट्रांस फैट से मुक्त (Trans Fat Free India) करने का प्रयास कर रही है।

Also Read

More News

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक जारी वक्तव्य में कहा गया कि ट्रांस फैट (Disadvantages of trans fat) आंशिक तौर पर हाइड्रोजनीकृत किए गए वनस्पति तेल, आहार वसा और मार्जरिन में पाया जाता है और यह भारत में गैर-संचारी रोगों (Trans Fat Free India by 2022) के बढ़ने का प्रमुख कारण है। हर्ष वर्धन ने स्कूलों के लिए ‘ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज’ की शुरुआत की। यह पोस्टर और फोटोग्राफी प्रतिस्पर्धा है, जिसका उद्देश्य सेहतमंद खानपान आदतों को बढ़ावा देना है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खुशखबरी! भारत में कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

About the Author

... Read More