जल्दी ही पेश होने वाला 2024 का Union Budget, जानिए क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों को इससे उम्मीदें

Budget 2024:  11 बजे बजट पेश होने वाला है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों को कई तरह की उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 23, 2024 9:54 AM IST

Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे केंद्रीय बजट 2024 पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार का यह पहला बजट होगा। अन्य दूसरे सेक्टर की तरह हेल्थकेयर इंडस्ट्री भी कुछ अहम घोषणाओं की उम्मीद कर रही है, जो इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस लेख में, हमने बजट 2024 से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की 5 उम्मीदों के बारे में बताएंगे।

टीकाकरण को लेकर है उम्मीदें

स्वास्थ्य सेवा उद्योग को उम्मीद है कि इस वर्ष वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टीकाकरण और रोग नियंत्रण कार्यक्रमों को लेकर कुछ अलग घोषणा करेंगी। उन्हें कई स्वास्थ्य योजनाओं के लिए अधिक आवंटन की उम्मीदें हैं। ऐसे में सबकी नजर इस बजट पर बनी हुई है।

पब्लिक हेल्थ केयर के लिए अधिक धनराथि का आवंटन

लोगों को उम्मीदें हैं कि इस वर्ष वित्त मंत्री सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के लिए काफी अधिक धन की घोषणा करेंगी। कोविड जैसी महामारी ने रेखांकित किया कि देश को एक मजबूत स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचा की कितनी जरूरत है। ऐसे में अब अस्पतालों, क्लीनिकों और चिकित्सा उपकरणों में पर्याप्त निवेश की उम्मीदें लोगों में हैं।

नए शोधों की है जरूरत

बजट से लोगों को स्वास्थ्य सेक्टर में कई उम्मीदें हैं, मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा अनुसंधान और विकास क्षेत्र के लिए अधिक समर्थन की उम्मीदें लोगों में बनी हैं। देश में स्वास्थ्य सेवा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए नवीन अनुसंधान, चिकित्सा सफलताओं और नई तकनीकों के अधिक समर्थन की मांग की जा रही है।

आयुष्मान का विस्तार

इस बजट में संभावना है कि इस आगामी बजट में वित्त मंत्री सीतारमण आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की बैंडविड्थ का विस्तार करेंगी। उम्मीद है कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडरों को शामिल करने के लिए इसके कवरेज को बढ़ाया जाएगा।

कुछ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

समग्र कल्याण और रोग की रोकथाम में बढ़ती रुचि के साथ, जागरूकता अभियान, टीकाकरण कार्यक्रम और जीवनशैली हस्तक्षेप पहलुओं के लिए अधिक धनराशि का आंवटन किया जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source