... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 12, 2018 3:10 PM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री व यूनिसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने देश में महिलाओं, बच्चों व किशोरों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम बनाने के संबंध में सकारात्मक बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।
प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर पर मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
Very grateful to the honorable @PMOIndia, Shri @narendramodi to meet me, Shri @JPNadda and Mrs. @mbachelet in regards to being a patron for the Partners' Forum... #2018PMNCHLivehttps://www.instagram.com/accounts/login/pic.twitter.com/pt5wkS8q8Z
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 11, 2018
उन्होंने दिसंबर में राजधानी में आयोजित होने वाले पार्टनर्स फोरम में संरक्षक बनने को लेकर मोदी की सहायता मांगी।
प्रियंका ने पार्टनर्स फोरम के संदर्भ में इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह उद्देश्य बहुत महत्वपूर्ण है..2030 में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के प्रयास में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के लिए जीवन के हर स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और पहुंच बनाना।"
फोरम में 92 से ज्यादा देशों के 1,200 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
मोदी के साथ बातचीत के बारे में प्रियंका ने लिखा, "यह गूढ़ और सकारात्मक बातचीत थी, जो बैठक में हर किसी की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के कारण बहुत ही उत्साहजनक और प्रेरणादायक थी।"
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत :Twitter.