महिलाओं में कैंसर के खतरे को बढ़ाती हैं उनकी 10 पसंदीदा चीजें, जानें कौन सी चीज खाने से होता है शरीर में कैंसर

ब्रिटेन में हुई एक स्टडी में ये सामने आया है कि बहुत ज्यादा मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन शरीर में कैंसर पैदा कर सकता है और कैंसर से मौत के खतरे को भी बढ़ाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 9, 2023 3:13 PM IST

आपका खान-पान आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि खाने से कैसे बीमार पड़ सकते हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं तो ये जानकारी आपके काम आ सकती है। जी हां, ब्रिटेन में हुई एक स्टडी में ये सामने आया है कि बहुत ज्यादा मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स और जंक फूड्स का सेवन आपके शरीर में कैंसर पैदा कर सकता है और कैंसर से मौत के खतरे को भी बढ़ाता है। ये स्टडी 197000 लोगों पर की गई है, जिसमें चौंका देने वाली जानकारी सामने आई है।

किन्हें ज्यादा खतरा

इन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सबसे ज्यादा सेवन हमारी युवा पीढ़ी कर रही है और वे लोग कैंसर का शिकार बहुत ज्यादा हो रहे हैं, जिनका कैंसर का कोई पारिवारिक इतिहास नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन में आधी से ज्यादा महिलाएं थी और अध्ययन में, जो सबसे ज्यादा खतरनाक पाया गया है वो है ओवेरियन कैंसर।

क्या है स्टडी में

eClinicalMedicine जर्नल में प्रकाशित ये स्टडी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और 34 प्रकार के कैंसर के बीच संबंध को दर्शाती है। शोधकर्ताओं ने स्टडी के लिए करीब 197426 लोगों की खान-पान की आदतों की समीक्षा की, जिसके बाद ये नतीजे सामने आए हैं।

कैंसर का खतरा

इंपीरियल कॉलेज लंदन ने एक बयान जारी कर कहा है कि अगर आप अपने डेली इनटेक में 10 फीसदी तक अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन बढ़ाते हैं तो कैंसर का खतरा 2 फीसदी तक बढ़ जाता है। वहीं महिलाओं में इतनी मात्रा ओवेरियन कैंसर के खतरे को 19 फीसदी तक बढ़ाती है। इन फूड्स के सेवन से कैंसर से मौत का खतरा भी बढ़ता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का 10 फीसदी ज्यादा सेवन कैंसर से मौत के खतरे को 6 फीसदी बढ़ा देता है।

बता दें कि स्टडी के मुताबिक, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का 10 फीसदी ज्यादा सेवन से कैंसर से मौत के खतरे को 30 फीसदी तक बढ़ा देता है। ये स्टडी इस बात का सबूत है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड आपके स्वास्थ्य पर नकरात्मक प्रभाव डाल रहे है और कैंसर के खतरे को बढ़ा रहे हैं।

प्रोसेस्ड फूडस क्या होते हैं?

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की लिस्ट काफी लंबी है और इसमें शामिल हैंः

1-फ्रेंच फ्राइज

2-सोडा

3-स्टोर से खरीदे गए कुकीज

4-केक

5-कैंडी, डोनट्स, आइसक्रीम

6- सॉस, हॉट डॉग, सॉसेज, पहले से पैक सूप, पिज्जा

कैसे बनते हैं ये फूड्स?

इंपीरियल कॉलेज लंदन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के ​​नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर रिसर्च फेलो और स्टडी के प्रमुख लेखक डॉ. कियारा चांग का कहना है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स बिना किसी पोषक तत्व के बनाए जाते हैं और इसमें रंग, स्वाद, स्थिरता, बनावट को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए कैमिकल आदि मिलाए जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source