यूक्रेन के राष्ट्रपति हुए कोरोनावायरस से संक्रमित, खुद को किया है सेल्फ-आइसोलेट

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा, "राष्ट्रपति ठीक हैं और सेल्फ-आइसोलेशन में रहते हुए काम करना जारी रखेंगे।"

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 10, 2020 9:27 AM IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जांच में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा, "राष्ट्रपति ठीक हैं और सेल्फ-आइसोलेशन में रहते हुए काम करना जारी रखेंगे।"

फेसबुक पर बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रमुख, उनके डिप्टी और कार्यालय के कर्मचारी नियमित रूप से पीसीआर टेस्ट कराते हैं।" देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन में 8,565 मौतों के साथ कोरोना के कुल 469,018 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 209,143 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

नेता-अभिनेता सभी हो रहे हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि अब वह वक्त नहीं है जब सिर्फ आम लोग ही कोरोना संक्रमित हो रहे हों। बल्कि देश और दुनियाभर से ऐसे कई जाने माने नाम सामने आ रहे हैं जो कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोविड वायरस हर किसी को अपनी जाल में फंसा रहा है। बीते सोमवार को ही खबर आई कि लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता और राजनेता के. चिरंजीवी भी सोमवार को कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने महज दो दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। शनिवार को, चिरंजीवी ने साथी अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ राव से मुलाकात की और तीनों को टेलीविजन समाचारों में बिना मास्क के देखा गया।

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं केस

अगर सोमवार तक कोरोना मामलों की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेज़ी आती दिख रही है। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 45,903 नये केसे सामने आए हैं, जबकि कोविड-19 संक्रमण के चलते कुल 490 मौत हो गयी है। बता दें कि इन नये मामलों को जोड़कर अब भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,53,657 हो गयी है। जबकि, इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से अब तक 1,26,611 लोगों की मृत्यु हो गयी है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार 9 नवंबर को यह आंकड़ें जारी किए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source