Covaxin लगवाने वालों के लिए अब ब्रिटेन जाना होगा आसान, 22 नवंबर के बाद नहीं रहना होगा क्वारंटाइन में

कोवैक्सीन को अब उन कोविड वैक्सीन्स की सूचि में शामिल किया जा रहा है जिन्हें लेने वाले लोगों को यूके आने की मंज़ूरी दी जा रही है। ( COVID-19 vaccines for international travelers)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 9, 2021 1:53 PM IST

कोवैक्सीन (Covaxin)  लगवाने वाले ऐसे लोग जो विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, यूनाइटेड किंगडम जल्द ही भारत की कोवैक्सीन को अपनी स्वीकृत कोरोना वैक्सीन की सूचि में शामिल करने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अब यूके सरकार द्वारा भारत में पूर्ण रुप से निर्मित कोवैक्सीन लेने वाले इंटरनेशनल यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कोवैक्सीन को अब उन कोविड वैक्सीन्स की सूचि में शामिल किया जा रहा है जिन्हें लेने वाले लोगों को यूके आने की मंज़ूरी दी जा रही है। ( COVID-19 vaccines for international travelers in Hindi)

 कोवैक्सीन लेने वालों को मिलेगी ब्रिटेन में सीधी एंट्री

अपनी पढ़ाई, नौकरी या अन्य ज़रूरी कामों के लिए यूके जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के लिए यह खबर निश्चित ही राहत भरी खबर है। बता दें कि, 22 नवंबर के बाद से कोवैक्सीन लेने वाले और भारत से यूके जाने वाले यात्रियों को वहां पहुंचकर क्वारंटाइन में रहने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि, यूके अब इस नियम में कोवैक्सीन लने वालों को छूट दे रहा है।

गौरतलब  है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इमरजेंजी यूज के लिए कोवैक्सीन के इस्तेमाल की मंज़ूरी दी जा चुकी है। यूके सरकार द्वारा कोवैक्सीन को अनुमति देने का फैसला भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के फैसले के बाद आया है। क्योंकि यूके भी WHO की वैक्सीन सूची को ही फॉलो करता है। कोवैक्सीन भारत में निर्मित वैक्सीन है जिसे भारत में कोविड-19 टीकाकरण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उन 2 वैक्सीन्स में से है जिसे भारत में लोगों को लगाया जा रहा है।

लेकिन, फिलहाल कोवैक्सीन लेने वाले लोगों को यूके पहुंचने के बाद एक निश्चित अवधि तक क्वारंटाइन में रहना पड़ता है। लेकिन, 22 नवंबर के बाद इस नियम में बदलाव किया जाएगा और उसके बाद इंटरनेशनल जर्नी करने वाले लोगों को यूके पहुंचने के बाद अब क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source