
Also Read
देशभर में मार्च महीने से 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी शुरू होगी।
ब्रिटेन से आया कोरोना का नया वेरिएंट (UK variant) बहुत जल्दी-जल्दी लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। लगभग हर दिन देश के अलग-अलग राज्यों में लोग कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित हो रहे हैं। गत दिन तक जहां देश में कोरोना वेरिएंट (Corona Varient) से संक्रमित मरीजों कुल संख्या 71 थी, वह बढ़कर 73 हो चुकी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन में पाए गए कोरोनावायरस के नए वेरिएंट (New Varient Of Coronavirus) से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 73 हो गई है। पॉजिटिव रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा में आईसोलेशन में रखा गया है। इस तरह के कुल मामलों में से 8 का पता दिल्ली में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), 20 सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) और 11 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो (निमहंस) बेंगलुरु में चला है।
हैदराबाद में सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान में ऐसे 3 मामलों का पता चला है, जबकि एक मामला पश्चिम बंगाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में और 30 मामला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन सभी व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा नामित हेल्थ केयर सुविधाओं में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है। पॉजिटिव लोगों के सपर्क में आए लोगों को भी आईसोलेट कर दिया गया है।
यूके वेरिएंट ने भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में दस्तक दी है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया को खबरदार करते हुए कहा कि कोरोना वेरिएंट अब तक दुनिया के 41 देशों में दस्तक दे चुका है। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की थी कि देश में एक नए कोरोना वायरस ने दस्तक दिया है। इस घोषणा के केवल 4 सप्ताह बाद ही इस वेरिएंट के मरीज 41 देशों में मिले। इस खबर के बाद कई मुल्कों ने ब्रिटेन की यात्रा को स्थगित कर दिया है। भारत में भी फिलहाल ब्रिटेन के लिए हवाई यात्रा बंद है।